पति की मौत के बाद बिना लीज ट्रांसफर कराये चल रहा था उत्खनन का कार्य,प्रशासन की कार्यवाही से हड़कंप

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद -बहोरीबंद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटगवां के पास पडरेही में संचालित बनवारी मिनरल्स नामक कम्पनी में सोमवार को खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई हैं।बताया गया कि राजेंद्र गुप्ता के नाम से खनिज विभाग द्वारा लीज स्वीकृत की गई थी। राजेंद्र गुप्ता नामक व्यक्ति की मृत्यु लगभग 2 वर्ष पूर्व हो चुकी हैं!इसके बावजूद इसके चोरी छिपे बड़ी मात्रा में उत्खनन कार्य किया जा रहा था। सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता के नाम से लगभग वर्ष 2015 में लीज स्वीकृत की गई थी मृत्यु उपरांत उनकी पत्नि के नाम से लीज स्वीकृत किये जाने की प्रक्रिया लंबित हैं, इसके बाद भी बगैर लीज ट्रांसफऱ हुए अवैध उत्खनन कार्य कर परिवहन कार्य किया जा रहा था। संयुक्त कार्यवाही के दौरान प्रशासन ने मोके पर एक पोकलेन मशीन,परिवहन में लगे ट्रक क्रमांक एम एच 40 सीडी 3829,एमपी 21 एच 1945,एमपी 21 एच 1944,एन एल 01 एबी 9310,एन एल 01 एबी 2734,एचआर 73 बी 5900,एम एच 40 सीडी 8329,एमएच 30 ऐऐ 9292,एम एच 40 बीजी 8333 को जप्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम राकेश चौरसिया,एसडीओपी आकांशा चतुर्वेदी, खनिज असिस्टेंट कमल कांत परस्ते, तहसीलदार आकाश दीप नामदेव,नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव,थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश सुमन सहित पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें