आजादी के बाद पश्चिमी मॉडल अपनाया,स्वदेशी को नहीं दिया प्रोत्साहन,फग्गन सिंह

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, देश को विकसित बनाने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जाता है, आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। स्वदेशी एक नारा नहीं, भारतीयों का संकल्प और जीवन पद्धति है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने देश की जनता स्वदेशी अपनाकर योगदान दे ऐसा आह्वान प्रधानमंत्री जी का है यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री मंडला लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भाजपा कार्यालय रानीताल में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुये कही।सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा ‘स्वदेशी’ सिर्फ आर्थिक विषय नहीं, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी कहते हैं कि स्वदेशी एक ऐसा अभियान है जो देश के भविष्य को मजबूत करता है और इसका नेतृत्व समाज, विशेषकर युवाओं को करना चाहिए।
आजादी के बाद पश्चिमी मॉडल अपनाया
सांसद कुलस्ते ने कहा देश की आजादी के बाद की सरकारों ने पश्चिमी मॉडल और आयात पर निर्भर मिश्रित अर्थव्यवस्था अपनाई, स्वदेशी को प्रोत्साहन नहीं दिया, वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद स्वदेशी को बढ़ावा दिया गया। वर्ष 2014 से पहले हमारी सेनाओं को बुलेट प्रूफ जैकेट तक विदेशों से मंगाई जाती थी।
सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2014 से पहले भारत का रक्षा निर्यात मात्र 600 करोड़ के करीब था। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत का रक्षा निर्यात 23 हजार करोड़ से अधिक पहुंच चुका है।
ये है उपलब्धियाँ
सांसद कुलस्ते ने कहा भारत वर्तमान में प्रति वर्ष 2 लाख करोड़ के मोबाइल निर्यात कर रहा है। मोबाइल निर्माण में भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। आटोमोबाइल, ट्रैक्टर निर्माण में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर, बस निर्माण में दूसरा स्थान और ट्रक निर्माण में भारत तीसरे स्थान पर है। रक्षा क्षेत्र में निर्यात 13 गुना बढ़ा है। रक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां भारत ने हासिल की हैं।
जीएसटी कटौती के मूल में आत्मनिर्भर भारत
सांसद श्री कुलस्ते ने कहा जीएसटी की कटौती के मूल में भी आत्मनिर्भर भारत का निर्माण है। यह केवल मेक इन इंडिया नहीं, बल्कि मेड बाय इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड का विजन है। स्वदेशी का मतलब ही है कि जिसे बनाने में भारतीयों का पसीना बहा हो।सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। विकसित राष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान‘ चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा।
लघु उद्योगों को बढ़ावा देना, आयात पर निर्भरता से मुक्त बनाना
सांसद श्री कुलस्ते ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान‘ में स्वदेशी और लघु उद्योगों को बढ़ावा6 देना है। यह अभियान विकसित भारत बनाने की गति को तेज करने के साथ देश को आयात पर निर्भरता से मुक्त करना है।
उन्होंने बताया वर्ष 1964 में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने स्वदेशी चेतना को पुनर्जीवित किया।
घर-घर संपर्क करेंगे कार्यकर्ता*
सांसद श्री कुलस्ते ने बताया ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान‘ को लेकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में व्यापक अभियान चलाएंगे। 25 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। 1 से 25 दिसंबर तक घर-घर संपर्क के साथ 25 दिसंबर को अभियान का समापन होगा।
य़े रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, आत्मनिर्भर अभियान के जिला संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, सह संयोजक श्रीमती तनुश्री सिंह, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, सह मीडिया प्रभारी रवि शर्मा उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















