5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लेखापाल गिरफ्तार

जबलपुर :जिला पंचायत के लेखापाल को लोकायुक्त ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही की जा रही है।
यह है मामला
आवेदक आशीष कुमार दुबे पिता ओंकार प्रसाद दुबे उम्र 40 साल निवासी ग्राम निगहरा तहसील बडवारा जिला कटनी ने लोकायुक्त में शिकायत दी थी की आवेदक को निलंबन से बहाल करवाने के एवज में आरोपी सत्येंद्र सोनी लेखापाल जिला पंचायत कटनी द्वारा आवेदक से विवो वी 70 मोबाइल की मांग की जा रही थी जिसकी कीमत वर्तमान में मार्केट में 53999 रूपये है, आवेदक द्वारा निवेदन करने पर पहली किस्त के रूप में 5000 रु तथा फरवरी का वेतन मिलने पर 10000 एवं शेष राशि बहाल होने पर वेतन मिलने के उपरांत किस्त के रूप मे रिश्वत की मांग की जा रही है। आज दिनांक 26.02.26 को आरोपी सत्येंद्र सोनी लेखापाल को ₹5000 की पहली किस्त लेते हुए जिला पंचायत कटनी में स्थापना शाखा में रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य-टी.एल.ओ निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक श्री बी एम नरवरिया , एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















