पावर हाउस के अंदर आपरेटर की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर;धारदार हथियार से हमला कर पावर हाउस के आपरेटर की हत्या कर आरोपी फरार हो गए,वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला पाटन थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पाटन मे आज दिनाॅक 28-11-26 को प्रमोद सिंह ठाकुर उम्र 51 वषर् निवासी ग्राम ग्वारी ने रिपोटर् दजर् करायी कि वह खेती करता है। उसका भतीजा गजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी सिविल लाईन पाटन ग्राम नन्हवारा पावर हाउस मे आॅपरेटर का काम करता था दिनाॅक 27-11-26 की रात 8-9 बजे पावर हाउस मे काम करने वाले राजेन्द्र ने उसके बेटे को फोन कर बताया कि गजेन्द्र भैया को किसी ने मार दिया है जो पावर हाउस मे पडे है। वह अपने बेटे के साथ पावर स्टेशन पहुंचा जहाॅ देखा कि कमरे मे लोहे के पलंग के नीचे गजेन्द्र पडा हुआ था जिसे बाहर निकालकर देखा सिर एवं दाहिने आॅख के पास चोटे थी, जिसे उपचार हेतु पाटन अस्पताल लेकर पहुंचे जहाॅ से प्राथमिक उपचार बाद जबलपुर रिफर करने पर अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे जहाॅ डाक्टर ने चैक कर भतीजे गजेन्द्र सिंह उम्र 42 वषर् को मृत घोषित कर दिया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पावर हाउस मे बने कमरे के अंदर उसके भतीजे गजेन्द्र पर किसी धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी है।वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 अंजना तिवारी, एसडीओपी पाटन आशुतोष द्विवेदी तथा एफएसएल एवं फिंगर प्रिंट तथा डाॅग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।वहीं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थति में तथा एफएसएल एवं फिंगर प्रिंट तथा डाॅग स्क्वाड की टीमों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा103(1), 33 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
टीम गठित
वहीं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आराोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 अंजना तिवारी, एसडीओपी पाटन आशुतोष द्विवेदी के मागर्दशर्न मे थाना प्रभारी पाटन पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















