बर्ने नदी के किनारे बन रही थी शराब, 2 आरोपियों से 10 लीटर कच्ची शराब जप्त,2000 लीटर लाहन नष्ट

जबलपुर:सिहोरा एसडीपीओ के निर्देश पर कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है,पुलिस ने बर्ने नदी के किनारे बन रही कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश देते हुए 2 आरोपियों से 10 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुए 2000 लीटर लाहन नष्ट करते हुए कार्यवाही की है।
2000 लीटर लाहन को किया गया नष्ट
गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन मे एसडीओपी सिहोरा मोहंती मरावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी एवं थाना प्रभारी मझगवॉ शंकर लाल ठाकुर, द्वारा हमराह स्टाफ के शराब बनाने के अड्डे पर दबिश देते हुये अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी को गिरफ्तार करते हुये 10 लीटर कच्ची शराब जप्त कर ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2000 लीटर लाहन नष्ट किया गया है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गोसलपुर में आज दिनॉक 26-11-2026 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी सिहोरा मोहंती मरावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी एवं थाना प्रभारी मझगवॉ शंकर लाल ठाकुर की संयुक्त टीम द्वारा बर्ने नदी के किनारे दबिश दी गयी जहॉ 2 व्यक्ति शराब बनाते दिखे जिसे घेराबंदी कर पकडा पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम जवाहर सिंह गौड उम्र 44 वर्ष निवासी पिपरसरा एवं दीपक सिंह गौड उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मडई बताये दोनो 1-1 कुप्पी में 5-5 लीटर कच्ची शराब रखे मिले । भट्टी पर शराब बन रही थी, आसपास लाहन से भरे हुये ड्रम रखे हुये थे। मौक पर ड्रमों मे भरे लगभग 2000 लीटर लाहन नष्ट करते हुये भट्टी, गंज बर्तन आदि भी नष्ट किये गये। दो आरोपियों से 5-5 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- शराब बनाने के अड्डे मे दबिश देते हुये लाहन नष्ट कर शराब जप्त करने एसडीओपी सिहोरा मोहंती मरावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी एवं थाना प्रभारी मझगवॉ शंकर लाल ठाकुर, थाना गोसलपुर प्रधान आरक्षक बनवारी सिंह, आरक्षक जितेन्द्र्र, थाना मझगवॉ के सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह, आरक्षक प्रदीप पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















