जल संचय अभियान के तहत पतने नदी में किया गया बोरी बंधान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद -मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला कटनी के निर्देशन में संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था आयुष जनकल्याण सेवा समिति पटना सेक्टर बाकल की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मंगेला में जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई।
इस अवसर पर ग्राम मंगेला स्थित पतने नदी की बहती जलधारा को रोकने एवं जल संचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों के सहयोग से बोरी बंधान कार्य किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह ने जल संचय एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। वर्षा जल एवं नदी-नालों के पानी को रोककर उसका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के प्रयासों से भूजल स्तर बढ़ाने तथा किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।बोरी बंधान कार्य में नवांकुर संस्था सेक्टर प्रभारी धनीराम लोधी, परामर्शदाता रामसिंह पटैल, रविन्द्रनाथ, द्विवेन्दु यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रामभरोस लोधी, सचिव मनोहर लोधी, परमानंद लोधी, मनीराम, नरेंद्र, आनंद कुमार, लोचन, कन्हैया, सत्यम, ग्राम सेवक सहित अनेक ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















