शिखर पर कलशारोहण हुआ अर्पित,अतिशयकारी श्री अजिनाथ भगवान नवीन वेदी पर विराजमान

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर तेवरी में आयोजित इंद्रध्वज महामंडल विधान के अंतर्गत अतिशयकारी देवाधिदेव 1008 भगवान अजितनाथ एवं देवाधिदेव 1008 भगवान आदिनाथ को नवीन वेदी पर विधि-विधान से मंगलवार को विराजमान किया गया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।वेदी प्रतिष्ठा से पूर्व सभी प्रतिमाओं का मस्तकाभिषेक किया गया और इसके बाद उन्हें नवीन वेदी पर विराजमान किया गया।भगवान अजितनाथ को विराजमान करने का सौभाग्य अनिल कुमार जैन को प्राप्त हुआ। वहीं भगवान आदिनाथ को विराजमान करने का सौभाग्य जिनेंद्र कुमार जैन एवं  देवेंद्र कुमार जैन को तथा चतुर्थ कालीन आदिनाथ भगवान को विराजमान करने का सौभाग्य सुधांशु जैन  को मिला।अन्य वेदियों पर भगवान को विराजमान करने का सौभाग्य रमेश कुमार-अभिनंदन जैन, ऋषभ कुमार-अमित जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, धनेंद्र कुमार जैन, अनिल सिंघई, बसंत कुमार -सुमित जैन, पारस जैन और बल्ला जैन को प्राप्त हुआ।

शिखर पर कलशारोहण और संगीतमय प्रस्तुतियां

भगवान को वेदी पर विराजमान करने के उपरांत शिखर पर कलशारोहण किया गया। मुख्य शिखर पर कलशारोहण करने का सौभाग्य  संजय कुमार एवं स्वप्निल जैन को मिला। इसके अतिरिक्त अन्य शिखरों पर विनोद कुमार -ममता  जैन, राजकुमार-मंजू जी जैन  तथा  आदित्य-आयुषी जैन द्वारा कलश स्थापित किए गए।पूरा अनुष्ठान पंडित सत्येंद्र कुमार जैन के निर्देशन में संपन्न हो रहा है। आयोजन के दौरान समाज के दो युवा समकीत जैन और  पीयूष जैन की संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

घर से दीपक लेकर पहुंचे श्रद्धालु-

नवीन वेदी पर भगवान के विराजमान होने से श्रद्धालुओं में विशेष उल्लास देखा गया। शाम के समय भगवान अजितनाथ की वेदी पर आरती का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के परिवारों ने अपने घरों से दीपक लाकर प्रभु की आरती की। इस धार्मिक आयोजन में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें