पानी है तो बिजली नहीं, कैसे हो पायेगी रबी सीजन की सिंचाई

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– रबी सीजन कृषि कार्य का दौर शुरू हो गया है।कृषक खेतो को तैयार करने मे लगे हुए है।जुताई के साथ बुवाई का दौर भी जारी है।लेकिन इन दिनों अन्नदाताओं को समय पर पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही हालात यह है कि खराब ट्रांसफॉर्मर भी समय पर नहीं बदले जा रहे है। ऐसे में किसानों को रबी की फसल में सिंचाई में ही काफी परेशानी हो रही है।इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हालात यह है कि निर्धारित समय में कई बार ट्रिपिंग हो रही है। जिससे किसानों को सिंचाई मैं परेशानी हो रही है।बहोरीबंद विकासखण्ड में अभी खेतो को तैयार करने सिंचाई का दौर जारी है। इसके लिए किसानों को बिजली की आवश्यकता है। इसके लिए विद्युत विभाग की ओर से नियमानुसार 10 घण्टे कृषि कार्य हेतु बिजली दी तो जा रही है लेकिन बार कटौती के कारण 6-7 घंटे ही कृषि कार्य के लिए बिजली मिल पा रही है।
किसानों की मांग है कि शेड्यूल अनुसार 10 घण्टे कृषि कार्य हेतु बिजली आपूर्ति की जाए जिससे सिंचाई व्यवस्था हो सके।
एक साथ क्षेत्र मे सिंचाई शुरू होने से वर्तमान मे लोड काफी बढ़ गया है। इससे दिन में कई बार ट्रिपिंग हो रही है। बार-बार होने वाली ट्रिपिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर जल रहे है। एक साथ ट्रांसफॉर्मर की मांग बढऩे से कई किसानों को समय पर ट्रांसफॉर्मर नहीं मिलने की समस्या बढ़ती जा रही है।
कई बार तो हालात यह हो जाते है कि चार घंटे भी बिजली पूरी तरह से नहीं मिल पाती है। इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।

खाद की भी किसानों को समस्या 

बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्र के किसानों का कहना है कि शासन -प्रशासन की दोहरी नीति का शिकार किसान हो रहे है!
डीएपी खाद नहीं मिल पा रही!जिससे बोवनी कार्य पिछड़ रहा है!प्रशासन स्तर से डबल लाक केंद्रों मे डीएपी खाद की उपलब्धता कराई जा रही है!जिससे किसानों को बड़ी समस्या से गुजरना पड़ रहा है!यदि डबल लाक केंद्र खाद लेने जाना है तो फिर 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है!वही एनपीके खाद के दाम भी बढ़ा दिए गए है!

कांग्रेस करेगी आंदोलन 

बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कांग्रेस आदित्य दुबे ने बताया कि रबी सीजन कृषि कार्य मे किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!ग्रामीण अंचलो मे डीएपी खाद के साथ बिजली की भी बड़ी समस्या उतपन्न है!
जिससे किसान परेशान है!शासन -प्रशासन की दोहरी नीति से किसान परेशान हो रहा है!इसलिए कांग्रेस पार्टी किसानों को समस्या न हो, किसानों को समय पर खाद व बिजली मिल सके इसके लिए जल्द आंदोलन करेगी!

इनका कहना है- दिलदार डाबर
सहायक अभियंता

कृषि कार्य के लिए विभाग स्तर से जो शेड्यूल जारी किया गया है उसी शेड्यूल के तहत विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
ट्रिपिंग के कारण जरूर बिजली कटौती हो जाती है!
उसमें भी सुधार करवाया जायेगा कि ज्यादा समय तक कटौती न हो!
रही बात ट्रांसफार्मरो के बदलने की तो जहां उपभोक्ता विद्युत बिल जमा कर रहे है वो बदले जा रहे है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें