तिलवारा और दद्दा घाट पर कराया मत्स्य बीज संचयन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,नर्मदा नदी में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तथा मछली संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा तिलवारा घाट एवं दद्दा घाट पर मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम आयोजित किया गया।नदी समृद्धि योजना कार्यक्रम के अंतर्गत नर्मदा नदी में मत्स्य बीज छोड़े गए, जिससे नदी में मछलियों की उपलब्धता एवं प्राकृतिक मत्स्य संसाधनों में वृद्धि हो सके। इस पहल का उद्देश्य जलीय जैव विविधता का संरक्षण करने के साथ-साथ स्थानीय मछुआ समुदाय की आजीविका को भी प्रोत्साहित करना है।मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम के अवसर पर संयुक्त संचालक गिरीश मेश्राम, सहायक मत्स्य अधिकारी संजय भारद्वाज एवं गोविंदा सिंह, मत्स्य जमादार चमन सिंह परस्ते, आकाश कोस्टा, रामनगरा मछुआ सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेश बर्मन, समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें