श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

सिहोरा– मानवता विश्वबंधुत्व, समाजिक समरसता और सर्वधर्म सदभाव का संदेश लेकर सिख समाज ने 557 वे प्रकाश पर्व पर नगर में श्रद्धा भक्तिभाव के साथ झंडा बाजार से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।गुरुनानक देव की पवित्र वाणी शबद कीर्तन और जयकारों से शहर के मुख्य मार्ग गूंज उठे।
*पंज प्यारों ने की नगर कीर्तन की अगुवाई*
पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में फूलों से सजी गोल्डन पालकी में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का पवित्र प्रकाश किया गया था। पालकी के दर्शन के लिए जहां श्रद्धालु आतुर नजर आये वहीं माथा टेक कर सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। वाहनों में सर्वधर्म समभाव,मानव एकता,भाईचारे और शांति का संदेश बैनर व ध्वज आर्कषण का केन्द्र रहे।
*प्रमुख मार्गों से होकर निकला नगर कीर्तन*
रविवार को झंडा बाजार स्थित गुरूद्वारा से अरदास के बाद भव्य एंव प्रेरक नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ जो झंडा बाजार,आजाद चौक,ग़ौरी तिराहा,पुराना बस स्टेंड, शिवमंदिर बाबाताल,हरदौल मंदिर,मैना कुआं,महावीर चौक,कालभैरव चौक,झंडा बाजार होकर कटरा मोहल्ला मझौली बायपास स्थित गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। पूरे नगर कीर्तन मार्ग में धुन के माध्यम से गुरुनानक देव जी की ईश्वरीय वाणी गूंजती रही।
*नगर कीर्तन मार्ग में युवक युवतियों का दिखा सेवाभाव*
नगर कीर्तन के दौरान सिख समाज के युवक युवतियों का सेवाभाव विशेष रुप से दिखाई दिया सेवादार सबसे आगे चलकर पानी का छिड़काव कर रहे थे इसके बाद झाडू़ू लगाकर सफाई की गई और पूरे रास्ते में पुष्प बिछाये गये। गुरुनानक देव जी के प्रति श्रद्धा को सेवा के माध्यम से व्यक्त करने का यह दृष्य़ नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण रहा। महिलाएं सफेद सूट ओरेंज दुपट्टा एंव पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा में चल रहे थे।
*अनेक जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत*
झंडा बाजार से निकले नगर कीर्तन का वासुदेव विला हरदौल मंदिर रोड़ में कैलाश पंजाबी,सुनील पंजाबी,बस स्टेंड अर्जून पंजाबी,करन चांवला, सरावगी मोहल्ला में दलजीत ग्रोवर,झंडा बाजार में आशीष सरदार सहित अनेक स्थानों पर लोगों ने स्टाल लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
*गुरुद्वारा में आकर्षक विद्युत साथ सज्जा*
प्रकाश पर्व के अवसर पर बायपास स्थित गुरुद्वारा में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है तथा नगर कीर्तन के समापन के बाद कीर्तन दरबार सजा साथ ही गुरुनानक देव जी की पावन गुरवाणी का गायन किया गया। इसके बाद शानदार आतिशबाजी की गई ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















