120 अहीर वीरों की अमर गाथा,देश की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़े

इस ख़बर को शेयर करें

आज हम ऐसे वीर अहीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने देश के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी,बात  18 नवंबर 1962 की है जब लद्दाख के चुशूल के पास रेजांग ला दर्रे पर भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट की ‘सी’ कंपनी ने इतिहास में अमिट वीरता का उदाहरण पेश किया। लगभग 120 सैनिकों की यह कंपनी, जिसमें अहीर समुदाय के जवान थे, चीनी सेना के भारी हमले का सामना करते हुए अपनी पोस्ट की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़े।

असंभव जैसी परिस्थिति

रेजांग ला समुद्र तल से लगभग 16,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित था, जहां ठंड, ऑक्सीजन की कमी और कठिन भूगोल युद्ध को और भी दुर्जय बना रहा था। मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में ‘सी’ कंपनी के जवानों के पास तोपखाने का समर्थन और पर्याप्त ऊंचाई वाले इलाकों के लिए उपकरण नहीं थे, फिर भी उन्होंने चीनी सैनिकों की लहर-दर-लहर हमलों का डटकर मुकाबला किया।

अंतिम सांस तक लड़ाई

सुबह लगभग 5 बजे शुरू हुई लड़ाई रात तक चली। भारी संख्या में आए चीनी सैनिकों के सामने भारतीय जवानों ने अपने हथियारों, ग्रेनेड और बयोनेट से लड़ाई लड़ी। अधिकांश जवान वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि कुछ को युद्धबंदी बनाया गया। आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार कंपनी के 127 जवानों में से 114 शहीद हुए और पांच युद्धबंदी बनाए गए।

चुशूल और लद्दाख बचा

रेजांग ला की रक्षा केवल एक पहाड़ी पोस्ट बचाने की लड़ाई नहीं थी। चीन की प्रगति को रोकने से चुशूल हवाई अड्डा सुरक्षित रहा और उस समय पूरे लद्दाख पर चीनी कब्जे की संभावना रुकी। इसीलिए इस लड़ाई को भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे वीरतापूर्ण अंतिम लड़ाइयों में गिना जाता है।

अमर विरासत

इस अद्भुत साहस के लिए कंपनी कमांडर मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। चुशूल में 1963 में बनाया गया रेजांग ला स्मारक आज भी उन 114 अहीर शहीदों की स्मृति संजोए हुए है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
रेजांग ला दिवस हर साल 18 नवंबर को उन वीरों को श्रद्धांजलि देने और उनकी विरासत को याद रखने के लिए मनाया जाता है। उनका संदेश स्पष्ट है—सीमा, स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए भारतीय सैनिक अंतिम क्षण तक अडिग रहते हैं।

सतना सवांददाता ,ननकू यादव

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें