आदिवासी की भूमि की कूटरचित तरीके से करायी गईं रजिस्ट्री

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : तहसील स्लीमनाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ा मे एक आदिवासी की जमीन को कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री कराने का मामला प्रकाश मे आया है!
समाजसेवी शिकायतकर्ता कृष्णकुमार दुबे क़े द्वारातहसीलदार, एसडीएम सहित कलेक्टर को शिकायत करने क़े बाद जब कोई निदान नहीं हुआ तो उन्होंने अब संभागायुक्त से गुहार लगाई ओर ऐसे अधिकारी जो शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं दे रहें उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!शिकायत क़े माध्यम से बताया गया कि स्लीमनाबाद तहसील क़े पटवारी हल्का न. 71  ग्राम भेड़ा में स्थित पुराना खसरा नंबर 346 /2 घास, चारागाह है!जिसकी कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री सामान्य वर्ग मै कराई गईं जिसका खसरा न. 483 है!
उक्त ज़मीन जो की एक गरीब आदिवासी को सरकार ने पशु पालन घास/ चारे के लिए दी थी!उक्त ज़मीन को कटनी निवासी भू माफिया विनोद तिवारी पिता जागेश्वर तिवारी द्वारा कूट रचित तारीके से फर्जी एवं ग़लत जानकारी देकर अधिकारियों को गुमराह कर अपने नाम मे रजिस्ट्री करा ली!उक्त ज़मीन का कुछ भाग राष्ट्रीय राजमार्ग मे अधिग्रहण हुई जिसका मुआवजा भी विनोद  तिवारी द्वारा ले लिया गया जो उस गरीब आदिवासी को मिलना था!गौरतलब है कि भू राजस्व 165 (ख)7 के अंतर्गत घास/चारा वाली ज़मीन की रजिस्ट्री /नामांतरण करना कानूनी अपराध है व पहले जो रजिस्ट्रियां ऐसी हुए थी उन्हें निरस्त भी किया गया था!
परंतु इस ज़मीन को कूटरचित तरीके से नामांतरण कराया गया, शिकायत क़े वाबजूद भी राजस्व विभाग क़े अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहें है!जिस कारण भू -माफिया विनोद तिवारी क़े हौसले बुलंद है ओर अब उक्त भूमि पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है,जिससे गरीब परिवार काफ़ी परेशान है!गरीब आदिवासी को हक दिलाने भेड़ा निवासी समाज सेवी कृष्ण दत्त दुबे ने तहसीलदार, एसडीएम ओर कलेक्टर को शिकायत की लेकिन लेकिन उक्त मामले मे तहसीलदार व एसडीएम बहोरीबंद क़े द्वारा कोई रूचि नहीं दिखाई गईं!
बल्कि जानकारी लेने पर अधिकारियो द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग किया जा रहा है!ऐसे में भू -माफियों को संरक्षण देने मे अधिकारियो संलिप्तता साफ़- साफ़ दिखती है!जिस कारण शिकायतकर्ता समाज सेवी कृष्ण दत्त दुबे द्वारा संभागायुक्त से शिकायत कर निष्पक्ष जाँच की मांग की है!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें