वेयर हाउस पर लोन दिलाने का लालच देकर 30 लाख रुपये हड़पने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझोली मे नरेन्द्र सिंह परिहार निवासी काकरदेही सिहोरा रोड मझोली से परिचित के देवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी अभिमन्यू चौक पनागर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी बारासिवनी बालाघाट ने ओम साईराम वेयर हाउस पर 30 करोड लोन दिलाने एवं वेयर हाउस मे अनाज का भण्डारण करवायेंगे कहते हुये 30 लाख रूपये की मांग की थी। नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा अपनी पत्नि श्रीमति आराधना सिंह परिहार के नाम पर दर्ज ओम साईराम वेयर हाउस पर लोन दिलाने हेतु 30 लाख रूपये दिये गये थे। देवेन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र सिंह दोनो के द्वारा लोन नहीं करवाया गया, रूपये मांगने पर हीला हवाली करते हुये लिये हुये रूपये वापस न कर हडपते हुये धोखाधडी की गयी है।शिकायत पर देवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी अभिमन्यू चौक पनागर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी बारासिवनी बालाघाट के विरूद्ध अपराध क्रमांक 558/2026 के धारा 316(2), 318(3), 318 (4), 3(5), बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी अभिमन्यू चौक पनागर को दिनांक 17/11/2026 को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र सिंह ठाकुर से धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज बरामद करने और विस्तृत पूछताछ हेतु न्यायालय सिहोरा में पेश किया जा रहा है।वहीं प्रकरण का दूसरा आरोपी जितेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी बारासिवनी, जिला बालाघाट अभी फरार है, जिसकी तलाश हेतु पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
उल्लेखनीय भूमिका- धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मझौली पूर्वा चौरसिया, उप निरीक्षक रघुवीर सरोते, प्रधान आरक्षक आशीष असाटी, प्रधान आरक्षक राम जी पाण्डेय एवं आरक्षक सुनिल कौशल की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















