छात्रो ने निर्वाचन प्रक्रिया को जाना,स्वीप जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिता आयोजित

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद में विधानसभा निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के विधानसभा नोडल अधिकारी ज्ञानेश कुलेश सहायक संचालक द्वारा छात्रो को भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया के विषय मे जानकारी दी गई । मास्टर ट्रेनर्स मनोज गर्ग ने छात्रों को मतदाता, मताधिकार व ई वी एम के बारे मे विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य संगीता राय ने विद्यालय मे निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन व छात्रों की सहभागिता के विषय मे जानकारी प्रदान की गई।उक्त प्रतियोगिता में विकासखंड बहोरीबंद के कुल 22 विद्यालयों एवं 1 महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।निबंध प्रतियोगिता में कुल 44 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के विषय मतदाता सूची का महत्व एवं निर्वाचन का महत्व रहे।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 44 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसमें ईवीएम एवं वीवीपीटी से संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया पर आधारित प्रश्न पूछे गए।इस प्रकार दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 88 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम मे प्राचार्य अनिल चक्रवर्ती, भारत सिंह, रामकुमार पटेल, राकेश विश्वकर्मा, धनेश रैले, इंदु पांडेय, सत्यपाल आर्य,राजेश सोनी, सौरभ राजपूत, आदि की उपस्थिति रही ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें