लोन दिलाने के नाम पर हड़प लिए 30 लाख रूपये,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:लोन दिलाने का लालच देकर 30 लाख रूपये हडपने वालों के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझोली मे श्रीमति आराधना सिंह परिहार उम्र 35 वषर् निवासी काकरदेही सिहोरा रोड मझोली ने लिखित शिकायत की कि देवेन्द्र सिंह ठाकुर एवं उसके चाचा जितेन्द्र सिंह दिनाॅक 2-3-26 को उसके घर आये और बोले कि वेयर हाउस पर हम 5 गुना लोन करा देंगे जिसके लिये आपको 30 लाख रूपये देने होगें वह राजी हो गया क्योकि देवेन्द्र दूर का रिश्तेदार लगता है। देवेन्द्र ने कहा कि पैसे देने के बाद एक माह मे फासनेंस हो जायेगा। अगर फायनेंस नहीं हुआ तो हम आपका 30 लाख रूप्ये वापस कर देंगे। दिनाॅक 2-3-26 को जीजा श्ंाभू सिंह ठाकुर ने अपना मकान 25 लाख रूपये तथा कुछ जेवर गिरवी रखकर दिनाॅक 24-3-26 को जब देवेन्द्र एवं देवेन्द्र के चाचा उसके घर आये तब उसके पति एवं जीजा ने अन्य लोगों के समक्ष 30 लाख रूप्ये दिये थे। दिनाॅक 14-8-2026 तक न ही फायनेंस कराये न ही रूपये वापस किये। कई बार रूपये वापस मांगने पर हीला हवाली कर रहे है।शिकायत जांच पर देवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी अभिमन्यू चैक पनागर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी बारासिवनी बालाघाट द्वारा वेयर हाउस पर 30 करोड लोन दिलाने एवं वेयर हाउस मे अनाज का भण्डारण करवायेंगे कहते हुये 30 लाख रूपये की मांग करने पर 30 लाख रूपये देना , दोनो के द्वारा लोन न करवाना रूपये मांगने पर डेढ लाख व 3 चैक देना शेष रूपये हडपते हुये धोखाधडी करना पाये जाने पर देवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी अभिमन्यू चैक पनागर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी बारासिवनी बालाघाट के विरूद्ध आज दिनाॅक 17-11-26 को धारा 316(2), 318(3), 318 (4), 3(5), बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें