भारतीय डाक विभाग ने शुरू की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों और व्यापारिक उपभोक्ताओं को विदेशों में पत्र, दस्तावेज एवं पार्सल भेजने की सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं के माध्यम से विदेशों में जरूरी दस्तावेजों से लेकर व्यावसायिक सामान और छोटे पार्सल भी आसानी से भेजे जा सकते हैं।प्रवर अधीक्षक डाकघर जबलपुर संभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं के अंतर्गत इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट (ईएमएस), इंटरनेशनल एयर पार्सल तथा आईटीपीएस (इंटरनेशनल प्रिंटेड पेपर सर्विस) की सुविधा उपलब्ध है।इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट (ईएमएस) के माध्यम से विदेशों में महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं पार्सल भेजे जा सकते हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध गंतव्यों के लिए बुकिंग के साथ भेजी गई डाक की स्थिति जानने के लिए ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।इंटरनेशनल एयर पार्सल सेवा के तहत विदेशों में सामान एवं व्यावसायिक पार्सल भेजने की सुविधा है। इसमें 20 किलोग्राम तक के पार्सल की बुकिंग की जा सकती है। वहीं आईटीपीएस सेवा के माध्यम से विदेशों में छोटे पैकेट किफायती दरों पर भेजे जा सकते हैं। इसमें 2 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम तक की निर्धारित श्रेणियों में बुकिंग तथा ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है।भारतीय डाक विभाग द्वारा घरेलू सेवाओं के अंतर्गत 35 किलोग्राम तक स्पीड पोस्ट एवं पार्सल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट (ईएमएस), 20 किलोग्राम तक इंटरनेशनल एयर पार्सल तथाआईटीपीएस के तहत 2 एवं 5 किलोग्राम की निर्धारित श्रेणियों में बुकिंग की जा सकती है। नागरिक एवं व्यावसायिक उपभोक्ता अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर भारतीय डाक विभाग की इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें