शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने निपुण के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

जबलपुर,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज प्राथमिक शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन निपुण के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने निपुण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत, डीपीसी योगेश शर्मा व अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मिशन निपुण की टीम ने अब तक किए गए कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कक्षा दूसरी के बच्चों की शैक्षणिक दक्षताओं और रैंकिंग में सुधार के लिए जनशिक्षकों के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों के स्तर पर बच्चों की प्रगति का आकलन भी किया जा रहा है।
बुधवार को जनशिक्षकों का होगा सेमिनार
बैठक में जानकारी दी गई कि मिशन निपुण के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों की दक्षताओं में सुधार के लिए बुधवार को मॉडल स्कूल में जनशिक्षकों का सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने, स्कूलों की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















