जबलपुर में चाकू से किशोर की निर्मम हत्या,आरोपी फरार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :पुरानी रंजिश पर एक किशोर की चाकू मारकर   निर्मम हत्या कर आरोपी फरार हो गए।मामला हनुमानताल थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक   थाना हनुमानताल में दिनांक 16-11-26 को मोह. अशरफ खान उम्र 17 वषर् निवासी चारखम्बा भूरे पहलवान का बाड़ा गोहलपुर ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनांक 15-11-26 को वह एवं आशिफ, फरहान,  सियान और डी उफर् नौशाद के साथ चारखम्बा बारात घर के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे तभी स्पेलेंडर मोटर से रेहान, फैजान तथा मेहराज आये और मोटर  सायकल से उतरे तीनों चाकू लिये  थे तभी अक्कू, आमीन तथा जैनुल भी दौड़कर आये सभी हाथ में चाकुओं से उसके साथी नौशाद को मारने लगे, चाकू लगने से नौशाद कुलिया की तरफ भागा किन्तु उक्त सभी लोगों ने नौशाद को कुलिया से पकड़कर घसीटते हुये चारखम्बा बारात घर के नीचे शानू के कबाड़खाने के सामने लेकर आये तथा सभी घेरकर  नौशाद को चाकू से मारने लगे, वह दूर से देख  रहा था, जैनुल ने चीप उठाकर नौशाद के सिर में पटक दिया तथा सभी बोले कि आज नौशाद से बदला लेना है हत्या करना है, नौशाद बेहोश हो गया, सभी ने सोचा कि नौशाद की मृत्यु हो गयी है तो सभी चाकू लहराते हुये बोले कि  आज नौशाद की हत्या की है अगर कोई कुछ बोलेगा तो उसकी भी हत्या करवा देगे।

दो माह पहले हुआ था विवाद

वहीं बताया जा रहा है की नौशाद के भाई ने 2 माह पहले रेहान और जैनुल के साथ मारपीट की थी तभी से जैनुल, रेहान एवं मेराज से नौशाद की रंजिश चल रही है इसी रंजिश केा लेकर जैनुल, रेहान, आमीन, अक्कू, मेहराज, फैजान ने नौशाद को चाकू एवं चीप पटककर मारा तथा चाकू लहराते हुये धमकी देते हुये भाग गये। वह तथा नूर मोह. एवं तौहीद तथा नौशाद की अम्मी, भाई ई रिक्शा में डी उफर् नौशाद को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नौशाद को मेडिकल काॅलेज रिफर करने पर मेडिकल कालेज ले गये जहां डाक्टर ने चेक कर नौशाद उफर् डी उम्र 17 वषर् को मृत घोषित कर दिया।वहीं  रिपोटर् पर आरोपी रेहान, फैजान, आमीन, जैनुल, अक्कू अली तथा मेहराज के विरूद्ध धारा 103(1), 191(2), 191(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें