सुबह टहलने गए बृद्ध के गले से सोने की चैन छीनकर लुटेरे फरार

जबलपुर:सुबह टहलने गए बृद्ध के गले से सोने की चैन छीनकर लुटेरे फरार हो गए,मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गढा में राम गोपाल कुशवाहा उम्र 66 वषर् निवासी पाण्डे व्यास चैक कृपाल चैक के पास थाना गोरखपुर ने रिपोटर् दजर् करायी कि वह डिफेंस फैक्ट्री (डिफेंस फेक्ट्री) से रिटायडर् है। दिनांक 08/11/26 को सुबह मैं हमेशा की तरह घर से पैदल टहलने निकला था। टहलते-टहलते करीब 04-55 बजे जब खैरमाई मंदिर के पास पहुँचा, वहीं पर तीन लड़के काले रंग की एक स्कूटी में आए। वे तीनों लड़के अपने मुंह बांधे हुए थे। उन्होंने पास आकर अपनी स्कूटी अड़ा कर रास्ता रोक दिया तथा स्कूटी से दो लड़के नीचे उतरे, जिसमें से एक लड़के ने हाथ में चाकू निकाला और जान से मार देने का भय दिखाकर उसकेे गले से उसकी सोने की चैन को जबरन छीन लिया। चैन छीनने के बाद तीनों लड़के स्कूटी से तेजी से भाग गए।लड़कों की उम्र करीब 20-24 साल होगी। एक लड़का लाल शटर्, एक काली शटर् और तीसरा लड़का चेक शटर् पहने हुए था, जो देखने में दुबले-पतले थे। उनकी स्कूटी में आगे-पीछे कोई नंबर नहीं लिखा था। घटना से बहुत ज्यादा डर गया था, इसलिए तुरंत थाने नहीं आया।वहीं रिपोटर् पर धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















