रोजाना 20 रजिस्ट्रियां करे प्रत्येक पटवारी,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज सुबह स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे रजिस्ट्री कार्यों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन एक हजार रजिस्ट्रियां करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन कम से कम 20 रजिस्ट्रियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है। जिस पटवारी द्वारा अपने क्षेत्र में रजिस्ट्री का कार्य पूरा कर लिया जाता है, उसे दूसरे हलके में स्थानांतरित करने के बजाय प्रोत्साहित किया जाए, ताकि अन्य पटवारी भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने सर्वर की गति बेहतर रहने के दौरान रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक रजिस्ट्रियां की जा सकें।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से समझें और उनका समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने पदीय दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें और आमजन को उनकी समस्याओं से राहत दिलाना सुनिश्चित करें।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें