हनुमान के पूंछ मैं लगी आग जल गई सोने की लंका,रावण का टूटा घमंड व अहंकार

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– शारदेय नवरात्र के अवसर पर जगदीश धाम खिरहनी मैं स्थानीय रामलीला समिति के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है।रविवार को रामलीला मंचन मैं लंका दहन का मंचन किया गया।रामभक्त हनुमान माता सीता की खोज करते हुए लंका पहुँचते है।वहां सीता के पास जाकर मुद्रिका फेंकते है।जिसे देखकर सीता अचरज मैं पड़ गई कि आखिर यह मुद्रिका यहां कैसे आई।तभी हनुमान माता सीता के समक्ष आये ओर अपना परिचय दिया था सीता ने हनुमान से ने प्रभु के हाल जाने। इसके बाद हनुमान सीता से भूख लगने की बात कहते हुए बगीचों में लगे फल खाने की अनुमति मांगते हैं। आदेश पाते ही बाग में पहुंचकर फल खाने के साथ ही पूरा बाग उजाड़ देते हैं। इसे देखकर गुस्से में रावण के सैनिकों ने युद्ध किया और रावण के बेटे अक्षय कुमार का वध कर दिया। इसे देख कर मेघनाद क्रोधित हो गया और हनुमान जी पर ब्रह्म पास का प्रयोग कर दिया।इसमें हनुमान जी खुदको बंधकर रावण के दरबार पहुंचते हैं। वहां रावण के भाई विभीषण ने कहा, बंदरों की सबसे प्रिय वस्तु उसकी पूंछ होती है, क्यों न इसकी पूंछ में आग लगा दी जाए। रावण क्रोधित होकर हनुमान जी की पूछ में आग लगाने का आदेश देता है। जैसे ही हनुमान जी की पूंछ में आग लगी, उन्होंने रावण के घमंड और अहंकार की प्रतीक सोने की लंका को जलाकर राख कर दिया। लंका दहन के साथ भव्य आतिशबाजी की गई। लंका दहन की रामलीला देखने हजारों की संख्या मे लोग पहुँचे।रामलीला मे रावण का किरदार भागीरथ द्विवेदी के द्वारा किया जा रहा है!जिनके द्वारा रावण मंचन की शानदार प्रस्तुति दी जा रही है!वही शनिवार को रामलीला मंचन मे सीता हरण, श्रीराम -सुग्रीव मित्रता का मंचन किया गया!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














