सिहोरा में मोटरसाइकिल को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर,दो घायल 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:दो अलग -अलग सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल को मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।वहीँ शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

पहला मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में  दिनंाक 18-10-26 को कृष्णकुमार लखेरा उम्र 31 वषर् निवासी ग्राम खुड़ावल ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह मनिहारी का सामान फेरी लगाकर बेचता है, आज आज सुबह लगभग 11 बजे अपनी मोटर सायकल से मनिहारी का सामान लेकर खडरा मंदिर मेला जा रहा था जैसे ही खुड़ावल के आगे नहर के पास पहॅुचा तभी गांव का कपिल राय अपनी मोटर सायकल को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित रोड पर गिर गया जिससे हाथ पैर में चोट आई तथा मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गयी व मनिहारी के सामान का भी नुकसान हुआ। रिपोटर् पर धारा 281, 125 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा मामला 

वहीँ थाना सिहोरा में दिनंाक 18-10-26 को संतराम लोधी उम्र 32 वषर् निवासी ग्राम गौरहा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है आज सुबह लगभग 6-30 बजे रोज की तरह घर से अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एक्स बी 4768 से सब्जी लेने के लिये सिहोरा सब्जी मंडी आ रहा था गंजताल मोड़ सिहोरा पहुॅचा तभी सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 2520 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया, माथा व पैर में चोट आयी, शासकीय अस्पताल सिहोरा में उपचार कराया। रिपोटर् पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें