नरेन्द्र त्रिपाठी बने ब्राह्मण समाज सिहोरा के अध्यक्ष 

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा: समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शिक्षक नरेन्द्र त्रिपाठी ब्राह्मण समाज सिहोरा के निर्विरोध नवीन अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं।रविवार को दोपहर 12 बजे ब्राह्मण समाज सिहोरा के नवीन अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु अधिवक्ता राज किशोर तिवारी निर्वाचन अधिकारी एंव अनिरुद्ध त्रिवेदी सहायक निर्वाचन अधिकारी ने शुक्ल जी की बखरी के पास स्थित पंडित विशुद्धानंद पांडे भवन में प्रक्रिया प्रारंभ की जिसमें सबसे पहले मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ दावे आपत्ति के बाद अध्यक्ष पद हेतु नरेन्द्र त्रिपाठी के द्वारा नामांकन जमा किया चूंकि निर्धारित समय सीमा में किसी दुसरे प्रत्याशी ने नामांकन जमा नहीं किया था तो नाम निर्देशन पत्र की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नरेन्द्र त्रिपाठी को ब्राह्मण समाज सिहोरा का निर्विरोध नवीन अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। त्रिपाठी के नाम का प्रस्ताव निवर्तमान अध्यक्ष संरक्षक राकेश पाठक ने किया था एंव समर्थन महामंत्री प्रवीण ने किया था। इस अवसर पर संरक्षक नंदकिशोर परौहा,अश्वनी कुमार पाठक,अशोक तिवारी,दिनेश गौतम,रवि दुबे,नारायण तिवारी,अरविंद उपाध्याय,सुनील तिवारी,गोपाल पाठक,माधव मिश्रा,प्रकाश दुबे,मुन्ना लाल गौतम,राजेश मिश्रा,प्रदीप कुमार प्यासी,सुरेन्द्र तिवारी,राज कुमार तिवारी,सुनील कुमार बडगैया अधिवक्ता,अश्वनी त्रिपाठी,नरेन्द्र खम्परिया,मानस तिवारी,अशोक उपाध्याय,अनिल कुररिया,राजेन्द्र गर्ग,सुधीर कुमार अवस्थी सहित अनेक अजीवन एंव साधारण सदस्य उपस्थित थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें