उड़ीसा से गाँजा लेकर जबलपुर पहुँचे दो आरोपियों को पुलिस ने 5 किलो गाँजा सहित किया गिरफ्तार

जबलपुर:गाँजा की खेप लेकर उड़ीसा से जबलपुर पहुँचे दो आरोपियों को क्राईम ब्रांच और तिलवारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये का जप्त करते हुए कार्यवाही की गई है।
यह है मामला
थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा ने बताया कि आज दिनॉक 11-10-26 की रात्रि में क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम को पेट्रोलिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन गढ़ा के सामने 2 युवक पैदल रेल्वे स्टेशन गढ़ा से बाहर पिट्ठू बैंग टांगे दिखे जो पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगे, जिनका आचरण संदिग्ध लगने से घेराबंदी कर पकड़ा गया, दोनों से नाम पता पूछने पर दोनों युवकों ने अपने नाम आदित्य पटेल उम्र 21 वर्ष व पीयूष कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी नई बस्ती निवासी गोहलपुर बताये, जिनके पिट्ठू बैंगों की तलाशी लेने पर दोनों पिट्ठू बैग में 1-1 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 5 किलो गांजा कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये का होना पाया गया। उपरोक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों उड़ीसा के जिला कांटा बाजी ग्राम बेलपुरा निवासी आमीर नाम के व्यक्ति से मादक पदार्थ गांजा लेकर गढ़ा रेल्वे स्टेशन आना बताये। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
उल्लेखनीय भूमिका : आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर, आरक्षक राजेश प्रदीप, जयदीप, आरक्षक चालक शैलेन्द्र एवं थाना प्रभारी अपराध उप पुलिस अधीक्षक शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक अजीत सिंह, रंजीत यादव, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















