चाकू से प्राणघातक हमला कर लूट करने वाले विधिविवादित बालक सहित 2 लुटेरे गिरफ्तार

जबलपुर: सिविल लाईन अंतर्गत चाकू से प्राणघातक हमला कर लूट करने वाले विधिविवादित बालक सहित 2 लुटरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए छीने हुए नगद 500 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं चाकू जप्त करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाईन मे दिनॉक 8-10-26 को दिलकेश शाह उम्र 25 वर्ष निवासी अमरा थाना माडा जिला सिंगरौली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 1-30 बजे जबलपुर आया था जबलपुर से पूना महाराष्ट्र जाने के लिये रेल्वे स्टेशन के लिये निकला था 3 पत्ती चौराहा जबलपुर मे एक आटो वाले को रोका जिसमे ड्राईवर के अलावा सामने एक और लडका बैठा था, उसने आटो वाले से रेल्वे स्टेशन जाने का पैसा पूछा तो बोला कि 20 रूपये लगेगा। वह आटो मे बैठ गया स्टेशन के पास पहुंचा आटो वाले ने स्टेशन के पास वाली रोड मे आटो रोका तथा आटो वाले के साथ बैठा लडका बोला कि पैसे दे दो तो वह 20 रूपये देने लगा तभी बोले कि 20 हजार रूपये चाहिये, उसने समझाया कि स्टेशन तक आने के लिये 20 रूपये मे बात हुई थी तो 20 हजार रूपये मांग रहे हो। तो आटो चालक एवं लडका दोनो उसके साथ गालीगलौज करने लगे तथा आटो मे बैठे लडके ने चाकू निकालकर बोला कि पैसे दे नहीं तो चाकू मार देंगे। वह भागने लगा तो उक्त लडके ने उसे पकड लिया तथा चाकू से हमला कर दाहिने तरफ कमर मे चोट पहुुचा दी तथा जबरदस्ती उसके जेब से 500 रूपये निकाल लिये। आसपास भीड एकट्ठा होने लगे तो दोनो आटो मे बैठकर भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 118(1), 126(2), 296 बी, 309(6), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।वहीँ पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन शशि धुर्वे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये तथा मुखबिरो को लगाया गया, मिले साक्ष्यो के आधार पर चिन्हित करते हुये शुभम बेन उम्र 26 वर्ष निवासी माण्डवा गोरखपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर शुभम बेन ने अपने 16 वर्षिय साथी के साथ मिलकर उक्त घटना करना स्वीकार किया। सरगर्मी से तलाश करते हुये 16 वर्षिय विधिविवादित बालक को अभिरक्षा में लिया गया। दोनो से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि 16 वर्षिय विधि विवादित बालक की मॉ के नाम पर रजिस्ट्रर्ड आटो एमपी 20 जेड एक्ट 8927 को शुभम बेन चला रहा था, आटो में 16 वर्षिय विधि विवादित बालक बैठा हुआ था, जबरन रूपयों की मांग करने पर रूपये न देने पर 16 वर्षिय विधि विवादित बालक ने चाकू से हमला कर 500 रूपये छीन लिये थे तथा भागते समय एम्पायर के पास चाकू को छिपा दिया था। दोनो की निशादेही पर छीने हुये नगद 500 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त आटो एमपी 20 जेड एक्स 8927 तथा चाकू जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- चाकू से हमला कर लूट करने वालों को पकडने में थाना प्रभारी सिविल लाईन शशि धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक इंदल सिंह, प्रधान आरक्षक सदन दीक्षित, आरक्षक सुनील पारधी, मनीष , विनय की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















