मुख्य अभियंता विद्युत विभाग नें किया स्लीमनाबाद विद्युत वितरण केंद्र का निरीक्षण

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद,मुख्य अभियंता ऊर्जा विभाग एस. के. गिरिया द्वारा शुक्रवार को स्लीमनाबाद विद्युत वितरण केंद्र का ओचक निरीक्षण किया गया!इस दौरान अधीक्षण अभियंता डी एन चौकीकर,कार्यपालन अभियंताशैलजा, सहायक अभियंता दिलदार डाबर उपस्थित रहे!मुख्य अभियंता द्वारा वितरण केंद्र संबंधित समस्त कार्यों एवं दस्तावेजों का सूक्ष्म जांच की गई अवलोकन किया गया!वितरण केंद्र अंतर्गत 33 एवं 11 केव्ही लाइनों के रखरखाव , ट्रांसफार्मर का रिप्लेसमेंट और रख रखाव करने के निर्देश दिए!पावर बी 1के अनुसार राजस्व संग्रहण लक्ष्य की पूर्ति , कैश डिमांड की पूर्ति, वार्षिक ग्रोथ के भी दिशा -निर्देश दिए!इसके अलावा मुख्य अभियंता नें बिलिंग एफिशियंसी , एटी एंड सी हानि बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त की!कलेक्शन एफिशियंसी शत प्रतिशत करने हेतु सार्थक प्रयास करना सुनिश्चित करें!कैटेगरी वाइस एरियर पर की गई कार्यवाही!पचास हजार एवं  एक लाख से ऊपर के बकाया वाले की गई कार्यवाही की जानकारी , पंप की बकाया राशि वसूली शत प्रतिशत सुनिश्चित करने,पंचनामा प्रति माह 30 नंबर बनाना सुनिश्चित करने,डीआरए  सम्बंधित कार्यवाही की विस्तृत जानकारी एवं बांटे गए नोटिस की पावती का अवलोकन किया गया!मुख्य अभियंता नें सख्त लहजे मै कहा की 2 लाख से ऊपर के बकायेदार पंचनामा वाले उपभोक्ता के वसूली करना सुनिश्चित करे या डीआरए की कार्रवाई करें!
सभी फीडरों के पोस्ट मानसून मेंटेनेंस करते हुए  एवं स्पेक मॉड्यूल में एंट्री करना सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर स्पष्ट निर्देश दिए गए lबिलिंग एफिशिएंसी घटने के कारण और कलेक्शन एफिशिएंसी कम होने के कारण पुनः निरीक्षण हेतु निर्देश प्राप्त हुआ और डाटा में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया lबकाया राशि उपभोक्ताओं के डिश कनेक्शनों के ऊपर आरसीडीसीनबिल मे जोड़ने का निर्देश दिए!किया गयापी.डी. उपभोक्ताओं की  कुर्की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें जिसका रिकॉर्ड रजिस्टर बनाना सुनिश्चित करें।अनुपयोगी कनेक्शनों की भी जांच कर पी.डी.की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें!
बड़े बकाएदार जिनके बिल सुधार योग्य हैं उनके बिल सुधार करना सुनिश्चित करें!टाउन एरिया के आसपास कृषि पंप जो घरेलू फीडर 24 घंटे से चल रहे हैं उनमें मीटर लगाना सुनिश्चित करें!मुख्य अभियंता के द्वारा एलटीआरयू  का निरीक्षण किया गया एवं साथ में निर्देश  किया गया कि फेल ट्रांसफार्मर एरिया स्टोर में प्रतिदिन वापस करना सुनिश्चित करें!मुख्य अभियंता नें कहा कि जल्द ही पुनः विजिट किया जायेगा!इसलिए लक्ष्य कि पूर्ति करें,पूर्ति न होने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें