बहोरीबंद एसडीएम और तहसीलदार पर 4 पटवारियों को ऑफिस बुलाकर बंधक बनाने का आरोप

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :बहोरीबंद एसडीएम का जिम्मा जिन आईएएस श्लोक वाइकर को कलेक्टर नें सौपा था! वे पदभार ग्रहण करने के माह भर बाद विवादों मै घिर गए हैं!शुक्रवार को एसडीएम के साथ बहोरीबंद तहसीलदार के खिलाफ 4 पटवारियों को बंधक बनाय जाने का आरोप लगाते हुए पटवारी संघ विरोध पर उतरा ओर एसडीएम व तहसीलदार केखिलाफ तानाशाही के आरोप लगाए!पटवारी संघ तहसील अध्यक्ष नवीन गर्ग सहित अन्य पटवारियों नें कहा किस्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व रजिस्ट्री व पंजीयन को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध के उपरांत मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी पटवारी कलमबंद हड़ताल पर है!उसी तारतम्य बहोरीबंद राजस्व अनुभाग के भी पटवारी कलमबंद हड़ताल पर है जिसका ज्ञापन भी शुक्रवार को तहसीलदार बहोरीबंद को दिया जा चुका है!उसके वाबजूद पटवारी अमन हल्दकार, अतुल कोरी, नितिन पटेल व इंद्रलाल वानवानी को शुक्रवार को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय बुलाकर तहसीलदार बहोरीबंद आशीष अग्रवाल व एसडीएम श्लोक वाइकर द्वारा जबरन बंधक बनाकर बलपूर्वक कार्य कराया जा रहा है!देर शाम तक हल्का पटवारियों को नहीं छोड़ा गया!वही चर्चा का विषय है कि पूर्व मै एसडीएम के द्वारा चारों पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब देने शुक्रवार को पटवारी कार्यालय गए थे, तभी से उन्हें कार्यालय मै ही बिठाया गया है!

पटवारियों को मुक्त कराने थाने पहुंचे पटवारी 

सुबह 11 बजे से देर शाम 6 बजे तक जब चारों पटवारियों को नहीं छोड़ा गया तो पटवारी संघ चारों पटवारियों को मुक्त कराने बहोरीबंद थाने पहुंचे!जहाँ उन्होंने थाना प्रभारी को तहसीलदार व एसडीएम के खिलाफ शिकायत करते हुए चारों पटवारियों को मुक्त कराने की मांग की!वही जब इस संबंध मै तहसीलदार व एसडीएम से हकीकत जानने उनसे संपर्क करने की कोशिश की गईं तो उनके द्वारा मोबाइल पर काल रिसीव नहीं की गईं!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें