Eow की कार्यवाही,करोड़पति निकला समिति प्रबंधक,3 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति हुई उजागर

जबलपुर/बालाघाट:सुबह सबेरे समिति प्रबंधक के ठिकाने पर पहुँची ई ओ ङवलयू ने जब जांच सुरु की तो प्रबंधक के पास 3 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति उजागर हुई है,इतना ही नहीं प्रबंधक के पास अन्य संपत्तियों एवं बैंक खातों/ लॉकरों की जांच अभी भी जारी हैं।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी विलास चौरे प्रबंधक सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मनेरी जिला बालाघाट के ठिकाने पर आज आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर द्वारा एक साथ छापेमारी की. गौरतलब है की विलास के विरूद्ध भ्रष्टाचार से करोड़ों रूपये की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-0/26 अंतर्गत् धारा 13(1) (बी), 13(2) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित 2018 पंजीबद्ध किया गया है ।
सुबह पहुंची जांच टीम
वहीं आज विलास चैारे के लांजी बालाघाट स्थित आवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम पहुँची और पहुँचते ही सुबह 6 बजे से सर्च कार्यवाही जारी है।आरोपी विलास चैारे एवं उसके परिजनों के नाम पर अभी तक की गई सर्च कार्यवाही में पाई संपत्तियों की जानकारी यह प्राप्त हुई है।
ये संपत्ति मिली
1-भूमि/प्लाट एवं मकान 70 लाख रुपये
2-घरेलू सामान की इन्वेंट्री 70 लाख रुपये
3-फोर व्हीलर स्कार्पियों महिन्द्रा न्यू 15 लाख रुपये
4-सुजुकी ग्रेंड विटारा 12 लाख रुपये
5- 02 बोलेरो एक्सेल 15 लाख रुपये
6- 05 लक्जरी स्लीपर बसें 01 करोड़ रूपये
7- 03 नग दो पहिया वाहन 2.5 लाख रुपये
8- आरोपी एवं परिजन के नाम से विभिन्न बैंक शाखाओं में 08 खातें एवं बीमा पॉलिसियां संचालित है । जिनकी अभी जमा राशि की जानकारी प्राप्त की जा रही है । अब तक की कार्यवाही में आरोपी की कुल अनुमानित लगभग 3 करोड़ रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है । सुबह से चली जाँच अभी तक विलास की संपति की सर्च जारी है ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















