बीजासनी माता मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा का निधन

राजेश मदान बैतूल। जिले में सुप्रसिद्ध और आस्था के प्रमुख केंद्र बैतूल शहर के गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर के संस्थापक एवं प्रमुख व्यवसायी पं. दीपक शर्मा (67) का बुधवार को असामयिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इंदौर में उनका इलाज चल रहा था जहां बुधवार को हार्ट अटैक आने से उनका दुखद निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटों अभिषेक मोंटु शर्मा, आदित्य शर्मा का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके मार्गदर्शन में बीजासनी माता मंदिर में सनातन संस्कृति से जुड़े लगभग सभी त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाए जाते थे जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते थे।बुधवार को उनके निधन की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैली और उनके चाहने वालों में शोक व्याप्त हो गया। वहीं पं. दीपक शर्मा के निधन से धर्म के क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।पं. दीपक शर्मा का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को गंज मोक्षधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके आबकारी रोड, गंज स्थित निज निवास से दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी। पं. दीपक शर्मा के निधन पर जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है। बिजासनी माता मंदिर समिति, श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल, श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति की ओर से भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















