नया समाचार

लोक अदालत मै स्लीमनाबाद विद्युत सब डिवीजन के 167 उपभोक्ताओ नें 24 लाख से अधिक की राशि हुई जमा

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : लोक अदालत विद्युत बिल बकायादारों के लिए राहत भरी रही है!लम्बे समय से बकाया चल रहे बिजली बिल की राशि के प्रकरण लोक अदालत आपसी समयोजन से निराकृत हुए!स्लीमनाबाद विद्युत सब डिवीजन के 167 उपभोक्ताओं से 24 लाख से अधिक की राशि जमा हुई!सहायक अभियंता दिलदार डाबर नें जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत मै स्लीमनाबाद विद्युत उपसंभाग अंतर्गत आने वाले 5 वितरण केंद्रों मै 167 उपभोक्ताओं से 24 लाख 30 हजार की राशि जमा हुई!
जिसमें विद्युत वितरण केंद्र स्लीमनाबाद से 72 उपभोक्ताओं से 15 लाख 19 हजार,बहोरीबंद से 25 उपभोक्ताओं से 2 लाख 56 हजार,बाकल से 36 उपभोक्ताओं से 4 लाख 12 हजार रूपये,बचैया से 8 उपभोक्ताओं से 8न. 31 लाख रूपये ओर तेवरी से 26 उपभोक्ताओं से 2 लाख 12 हजार रूपये की राशि जमा हुई!विद्युत अधिनियम 2003 की 135, 126 एवं बिजली चोरी प्रकरणों में समझौता के तहत छुट पाकर जमा राशि की गईं!उपभोक्ताओं द्वारा धारा 135 प्रकरण मे 30 फीसदी की छुट  एवं ब्याज  में पूरी राशि छूट,धारा 126 प्रकरण मे 20 फीसदी की छुट एवं ब्याज  में पूरी राशि छूट मिली!लोक अदालत में  घरेलू उपभोक्ताओं 5 किलोवाट एवं गैर घरेलू औद्योगिक उपभोक्ताओं को 10 एचपी का लाभ मिला!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें