सिहोरा उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय हुए सम्मानित

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा: पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबलपुर में 6 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में सांदीपनि पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा के प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय को उनके उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।
​कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण (जबलपुर संभाग) घनश्याम सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे ने प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय को शाल, आकर्षक माला और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
​शैक्षणिक गुणवत्ता और सर्वांगीण विकास का मिला प्रतिफल
प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय को यह सम्मान माध्यमिक शिक्षा मण्डल (माशिमं) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने, शाला में छात्र नामांकन लगातार बढ़ाने तथा खेलकूद व अन्य पाठ्यसहगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर प्रदान किया गया है।उपाध्याय के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं ने प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में चौथा स्थान तथा जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर संस्था का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है।
​विद्यालय परिवार और नगरवासियों में हर्ष प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय को जिला स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर विद्यालय के सभी शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें