सिहोरा में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

जबलपुर/सिहोरा। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ (तहसील शाखा सिहोरा) ने कर्मचारियों और शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं व लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार सिहोरा के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव (म.प्र. शासन) के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए संघ के पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि शासन स्तर पर इन न्यायोचित मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो प्रदेश भर के कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़ने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन की मुख्य बातें एवं प्रमुख मांगें पुरानी पेंशन योजना व ग्रेच्युटी: प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को वरिष्ठता के साथ पुनः लागू किया जाए तथा केंद्र सरकार के समान ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर ₹25 लाख की जाए।
पदोन्नति एवं पदनाम संशोधन: सभी संवर्गों में रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को तुरंत शुरू किया जाए। वन विभाग, राजस्व (पटवारी/अमीन) तथा स्वास्थ्य कर्मियों के पदनाम में आवश्यक संशोधन कर पदोन्नति के समुचित अवसर उपलब्ध कराए जाएं।वेतन विसंगति व भत्ते: केंद्र के समान महंगाई भत्ता (DA) प्रदान किया जाए, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान वेतनमान मिले तथा विभिन्न विभागों के संवर्गों में व्याप्त वेतन विसंगति के निराकरण हेतु राज्य वेतन आयोग का गठन किया जाए।दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मियों का नियमितीकरण: विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा, अंशकालीन और आउटसोर्स कर्मियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाए तथा भृत्य/चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउटसोर्स प्रथा बंद हो।अध्यापकों व शिक्षकों की सेवा गणना: स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग में नियुक्त शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता मानकर गणना की जाए। साथ ही वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता में शिथिलता व छूट प्रदान करने हेतु केंद्र स्तर पर आवश्यक नियम संशोधित किए जाएं।अनुकंपा नियुक्ति व अन्य राहत: अनुकंपा नियुक्ति के नियमों का सरलीकरण किया जाए, सीपीसीटी (CPCT) परीक्षा की अनिवार्यता हटाई जाए अथवा 3 वर्ष की शिथिलता दी जाए, एवं परिवार पेंशन हेतु 33 वर्ष की अनिवार्य अर्हता सेवा को घटाकर 25 वर्ष किया जाए।ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील दाहिया,ब्लॉक कोषाध्यक्ष संजू उरमलिया ,तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, सुशील दहिया, संजीव उरमलिया, सियाराम धुर्वे, सुरेश तिवारी, अनिल ज्योतिषी, राजेश कुमार, मंजीत सिंह, अनिल अहलाम, आशीष पहारिया, श्यामकिशोर यादव, के. एल. रैदास, जसवंत ठाकुर एवं अरविन्द असाटी कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















