यूरिया तो 300 रुपये के रेट पर ही देंगे तुम्हे जहाँ शिकायत करना हो कर दो

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा:खितौला में यूरिया खाद को मंहगे दाम पर बेचने का मामला प्रकाश में आया है,इतना ही नहीं एक तो किसान को मंहगे दाम पर यूरिया खाद दी गई बल्कि रेट पूछने पर यूरिया लेने पहुँचे किसान युवक और उसके साथियों की बेइज्जती की गई।इस मामले की शिकायत एसडीएम सिहोरा से की गई है,सौरभ का कहना है की बिल मांगने पर दुकानदार द्वारा बिल भी नहीँ दिया गया,

यह है मामला 

मामला सिहोरा के खितौला रेलवे फाटक समीप स्तिथ सिद्धि विनायक ट्रेडर्स का है, बंधा निवासी सौरभ यादव ने बताया की उसने बुधवार के दिन अपने पिता रमेश यादव के नाम से ई टोकन के माध्यम से 4 बोरी यूरिया और 3 बोरी राखड़ बुक की थी और आज जब वह शाम 5 बजे के लगभग खितौला रेलवे फाटक समीप स्तिथ सिद्धि विनायक ट्रेडर्स खाद लेने पहुँचा तो दुकानदार द्वारा यूरिया 300 रुपये प्रति बोरी के दाम पर देने की बात कही गई इस बात का जब सौरभ ने विरोध किया तो दुकानदार भड़क गया,इतना ही नहीँ सौरभ ने युरिया के सरकारी रेट जो की लभगग 266 रुपये है दुकानदार को बताते हुए सरकारी रेट पर यूरिया खाद देने की मांग की तो इतने में दुकानदार भड़क गया और सौरभ और उसके साथियों को धमकाते हुए बोला कि यूरिया तो 300 रुपये के रेट पर ही देंगे तुम्हे जहाँ शिकायत करना हो कर दो कहते हुए बेइज्जती कर दुकान से भगाने लगा,इस  दौरान सौरभ ने अपने रिश्तेदार के गूगल पे से 4 बोरी यूरिया खाद के 1200 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर यूरिया खरीदी।तो वहीं सौरभ यादव द्वारा ज्यादा रेट पर यूरिया बेचने और उसके साथ दुकानदार द्वारा बेइज्जती करने की शिकायत सिहोरा एसडीएम को की है,

इनका कहना है, जांच कर जल्द ही कार्यवाही की जायेगी

एसडीएम सिहोरा ,ज्योति परस्ते

 

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें