पाटन में सड़क हादसे में युवक की मौत,मझगवाँ में हिरन नदी में मछली मारने गया युवक पानी में डूबा

जबलपुर :पाटन में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए एक युवक की मौत हो गई जबकि मझगवाँ थाना क्षेत्र में हिरन नदी में मछली मारने गए युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई,मामला दो अलग -अलग थाना क्षेत्र के है वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच सुरु कर दी है।
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पाटन में दिनंाक 2-9-26 को सुरेन्द्र सिंह गौंड़ उम्र 33 वषर् निवासी ग्राम भोंरदा ने सूचना दी कि वह मजदूरी करता है दिनंाक 1-9-26 की रात लगभग 8 बजे उसका छोटा भाई नरेन्द्र सिंह गौंड़ उम्र 26 वषर् पिताजी को लेने उड़ना सड़क गया था जो देर रात तक घर वापस नहीं आया, मोबाइल पर सम्पकर् करने पर बंद आ रहा था उसे लगा कि भाई नरेन्द्र किसी दोस्त के यहंा चला गया होगा, आज सुबह लगभग 8 बजे उसे पता चला कि उसका भाई नरेन्द्र सिंह गौंड़ का ग्राम मन्नी महगंवा पेट्रोल पम्प के पास एक्सीडेंट हो गया है वह जाकर देखा, भाई नरेन्द्र रोड़ किनारे मोटर सायकल सहित पड़ा था जिसके माथा, नाक, में चोटें थी मोटर सायकल भी छतिग्रस्त हो गयी सड़क दुघर्टना में एक्सीडेंट होने से आई चोटों के कारण भाई की मृत्यु हा गयी है।
मझगवाँ में पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत
वहीं हिरन नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझगवां में दिनंाक 2-9-26 को हिरन नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को संतोष कोल उम्र 29 वषर् निवासी ग्राम गाडा ने बताया कि दिनंाक 1-9-26 को दोपहर में उसका भाई अशोक कोल उम्र 35 वषर् हिरन नदी में मछली मारने कह कर गया था जो शाम तक घर वापस नहीं आया जिसकी तलाश करते रहे आज सुबह लगभग 8-30 बे चंडी घाट हिरन नदीं में भाई अशोक कोल का शव पानी में मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मगर् कायम कर मामले की जांच सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















