संस्कृत केवल एक भाषा ही नहीं, बल्कि संस्कार करती है प्रदान

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – संस्कृत भारती द्वारा आयोजित संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन समूचे कटनी जिले मे आयोजित किया गया!जिसके तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये! जिसमें प्रथम दिवस सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद में संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण, संवर्धन ओर जन -जन तक संस्कृत के प्रसार के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया!संस्कृत सप्ताह के समापन अवसर पर
बुधवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद के छात्रों के साथ अल्प व्याख्यान माला का आयोजन किया गया!जिसमें मुख्य वक्ता संस्कृत भारती के जिलाध्यक्ष पंडित दिलीप त्रिपाठी रहे!संस्कृत भारती कटनी जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप त्रिपाठी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला गया!कहा कि हम सभी भारतवासी संस्कृत के अध्ययन के उपरांत केवल वेदांग ही नहीं अन्य शास्त्रों को पढ़ने एवं समझना की क्षमता का विकास होता है! संस्कृत केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि संस्कार प्रदान करने वाली अभिव्यक्ति है!देववाणी संस्कृत को जनवाणी के रूप मे स्थापित करने व्यापक स्तर पर संस्कृत भारती के द्वारा प्रसार किया जा रहा है!संस्कृत भारती संस्कृत भाषा मे निहित ज्ञान भंडार के संरक्षण, संवर्धन, विकास ओर प्रचार का कार्य कर रही है!संस्कृत भाषा के प्रति विद्यार्थियों एवं समाज मै रूचि जाग्रत करना तथा भारतीय संस्कृति ओर ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी को जोड़ना है!इस दौरान प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय, डॉ किरण खरादी सहित महाविद्यालय स्टॉफ व छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें