सामुदायिक भवन का अस्तित्व मिटाने ग्राम पंचायत कर रही दुकानों का निर्माण कार्य

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद मे सरपंच व प्रभारी सचिव की मनमानी को लेकर पंचो ने विरोध जताया ओर जनपद सीईओ से कार्रवाई की मांग की है!पंचो ने सौंपी हुई शिकायत के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद मै बहोरीबंद चौराहे पर सामुदायिक भवन (मंगल भवन )का निर्माण कार्य हुआ था !उसी स्थल पर बाजू से 4 लाख 50 हजार रूपये की राशि से सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य हुआ था!
सामुदायिक भवन के सामने थोड़ा सा प्रांगण स्थल खाली पड़ा था!लेकिन उस स्थल पर ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के सरपंच द्वारा मनमाने तरीके से दो दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है!उक्त प्रांगण स्थल जहाँ दुकान बनाई जा रही है उस जगह पर सामुदायिक स्वच्छता परिसर का टेंक बना हुआ है!
साथ ही मंगल भवन पूरा ढक जायेगा!जिस कारण सामुदायिक भवन जिस उद्देश्य को लेकर उस जगह पर बनाया गया है उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा!मंगल भवन के आसपास एक भी खाली प्रांगण नही बचेगा!जिससे आने वाले दिनों मे जो भी कार्यक्रम होंगे उससे लोगों को जगह अभाव के कारण परेशान होना पड़ेगा!दुकानों के निर्माण कार्य के लिए गुपचुप तरीके से प्रस्ताव डाल लिया गया ओर एएस -टीएस करा लिया गया!उपयंत्री के द्वारा भी बिना स्थल की हकीकत जाने एएस-टीएस किया गया!

बिना रोक हटे शुरू किया गया कार्य 

शिकायत के माध्यम से बताया गया कि मई 2025 मे जब उक्त स्थल पर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया तों पंचो के विरोध के बाद जनपद सीईओ नें निर्माण कार्य पर उपयंत्री से रोक लगवाई थी!लेकिन उक्त रोक अभी हटी तक नहीं है ओर अब उसी स्थल मे निर्माण कार्य चालू कर दिया गया है!सरपंच पति ओर निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा अनावश्यक झूठ का भ्रम फैलाया कि हमें विधायक ओर जिला पंचायत सीईओ नें दुकान बनाने के लिए कह दिए है!.जबकि हकीकत कुछ ओर न ही विधायक ओर न ही जिला पंचायत सीईओ नें कोई आदेश दिए है!

दुकान निर्माण होते ही कर लेंगे कब्जा

पंचो का कहना है कि उक्त स्थल पर दुकान बन जाने से मंगल भवन की शोभा खराब तो होगी ही साथ ही दुकान बनते ही सरपंच अपने चेहतो को दुकान मे कब्जा करा देंगे!क्योंकि वर्तमान मे पूरी पंचायत ठेकेदारी पर चल रही है!
इसलिए दुकानों के निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाई जाये!

इनका कहना है- अभिषेक कुमार जनपद सीईओ

ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के सरपंच-प्रभारी सचिव के द्वारा मंगल भवन प्रांगण स्थल पर दुकानों के निर्माण कार्य कराने का मामला  प्रकाश मे आया है!पूर्व मे भी उक्त स्थल पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई गईं थी!यदि पुन उक्त स्थल पर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है तों वह गलत है!
यदि ग्रामीण जन व पंच उस स्थल पर दुकान निर्माण कार्य का विरोध कर रहे तो निर्माण कार्य नही होगा!

इनका कहना है – हरसिमरन प्रीत कौर जिला पंचायत सीईओ

ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के सरपंच व सचिव को उक्त स्थल पर दुकान बनाने के संबंध मे कोई आदेश जारी नहीं किये!
यदि दुकानों का निर्माण विवादित स्थल पर हो रहा है तों जनपद सीईओ को आदेशित कर रोक लगाई जायेगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें