रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की अगवानी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,व्हीकल फैक्ट्री में टी-सीरीज टेंकों की ओवरहॉलिंग परियोजना के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने आज गुरूवार को जबलपुर पहुँचे केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह का डुमना एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षा मंत्री  सिंह की डुमना एयरपोर्ट पर अगवानी की और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे। लोक निर्माण मंत्री  सिंह ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह का सुबह 11.55 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ।

रक्षा मंत्री का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत करने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में राज्य सभा सदस्य  सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद  आशीष दुबे, महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक  अजय विश्नोई,  अशोक रोहाणी,  सुशील कुमार तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडेय, नीरज सिंह एवं  संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष  संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष  रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर एवं जिला अध्यक्ष  राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,  पंकज दुबे, रंजीत पटेल, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड के सीएमडी सत्यव्रत मुखर्जी, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ मेजर जनरल संजय गौतम, संभागायुक्त धनंजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार शामिल थे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का डुमना एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज गुरुवार को डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का सुबह लगभग 11.15 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा डुमना विमानतल आगमन हुआ। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह, महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्नू, राज्‍यसभा सदस्य  सुमित्रा वाल्मिक, सांसद  आशीष दुबे, विधायक  अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी,  सुशील कुमार तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडे,  नीरज सिंह एवं  संतोष वरकडे, जिला पंचायत अध्‍यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, जेडीए के अध्यक्ष  संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष  रिकुंज विज, जेडीए के उपाध्यक्ष  प्रशांत केशरवानी, नगर भाजपा अध्‍यक्ष  रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्‍यक्ष  राजकुमार पटेल, भाजपा प्रदेश कोषाध्‍यक्ष  अखिलेश जैन, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष  अश्विनी परांजपे, भाजपा निःशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  संदीप रजक, पूर्व महापौर  स्वाति गोडबोले, डॉ जीतेन्द्र जामदार, पूर्व विधायक  नीलेश अवस्थी,  पंकज दुबे, बलराम यादव, सोनू बचवानी, रंजीत पटेल आदि ने किया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें