हरिनाम अखंड संकीर्तन सप्ताह का समापन

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदिन साहू छिंदवाड़ा( लिंगा ): परम पूज्य सन्त श्री आशाराम जी बापू के शिष्य रामराव आवरे ने गत दिवस सैकड़ों समाजिक लोगो के साथ पंढरपुर महाराष्ट्र की 1 हजार km पैदल धार्मिक यात्रा की शुरुआत की थी । समापन के दौरान लिंगा ग्राम में अखंड हरि नाम सप्ताह का आयोजन किया गया । जिसका आज समापन किया गया । रामराव आवरे तिरोले कुन्बी सामाज से आते है और यह पूरा क्षेत्र कुन्बी बाहुल्य क्षेत्र माना जाता हैं । समाज के लोगो ने इस कार्यक्रम में प्रतिदिन 70 भजन मंडलों को तथा ८ किरृतनकार महाराज आमंत्रित किये थे ,7 दिनों तक 24 घण्टे यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहा, शुरुआत भव्य कलश यात्रा रैली से किये। इस दौरान भोजन ,चाय ,नाश्ता की भरपूर व्यवस्था की गई । नागपुर हाइवे को दुल्हन की तरह सजाया गया । जिसमें रोड पर बनी रेलिंग में पूज्य बापूजी के भी छाया चित्र लगाया गया । जो आकर्षण का केंद्र रहै । आयोजन कर्ता ने पूज्य बापूजी की संस्था को मुख्य अतिथि बनाया । एक सर्वे के अनुसार सड़क पर लगे पोस्टर को 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा तथा 70 हजार से अधिक लोगो ने कार्यक्रम में उपस्थित दी । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बापूजी के लिंगा आश्रम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिलहाल लिंगा ग्राम के ऐतिहासिक लिंगेश्वर धाम में सावन मास के दौरान अखंड ओम नमःशिवाय का मंत्र जाप चल रहा है ।लिंगा आश्रम द्वारा समीपवर्ती स्थानों पर जो भी धार्मिक आयोजन होते है बापूजी के आश्रम द्वारा भरपूर सहयोग किया जाता हैं । इस दौरान साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन ,सुभाष इंगले ,नारायण ताम्रकार ,रामराव लोखंडे ,संजु कराडे एव समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने मंच पर कथाकार श्री सुखदेव भकनेजी महाराज और रामराव आवरे जी को श्री फल ,शाल ,पुष्प गुच्छ और साहित्य देकर सम्मानित किया । समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,गुरुकुल के प्रभारी सोमनाथ पवार ,खजरीं आश्रम के संचालक जय राम भाई ने ऐतिहासिक कार्यक्रम की बहूत सराहना की ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें