जिला जेल के बन्दी भाइयों को रक्षा सूत्र भेट कर रक्षा बंधन पर्व मनाया

इस ख़बर को शेयर करें

भगवान दिन साहू छिंदवाड़ा: परम पूज्य सन्त श्री आशाराम जी बापू की पावन प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति की बहने प्रतिवर्ष जिला जेल के बन्दी भाइयों को रक्षा सूत्र भेट कर ही रक्षा बंधन पर्व मनाती है । इस अवसर पर साध्वी प्रतिमा बहन ने बन्दी भाइयों को बताया कि मनुष्य के जीवन मे तीन प्रकार की जेले होती हैं पहली माता के गर्भ की जेल ,दूसरी सरकार की जेल जहां आप निवासरत हो तीसरी होती है कर्म बंधनो की जेल ।

जिसमें से मनुष्य पहली और दूसरी जेल से रिहा हो सकता है लेकिन तीसरी जेल कर्मो की है । सतर्कता नही रही जीवन मे तो पुनः 84 लाख योनियों में भटकना पड़ता है । इसलिए प्रत्येक मनुष्य को सोच समझ कर कर्म करना चाहिए । बहनो ने सभी बंदियों का वैदिक रूप से पूजन कर मुह मीठा करवाया ।बहनो का अपना पन देख कर बन्दी भाइयों के आँसू निकल आये ।

जेल स्टॉप को भी रक्षा सूत्र भेट किया इसी के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों और देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों को भी रक्षा सूत्र भेट करने की व्यवस्था की जा रही है । ताकि सैनिकों की भी कलाई सुनी ना रहे । पूज्य बापूजी के आशिर्वाद से देश भर की 1300 जेलों में यह कार्यक्रम अनवरत जारी है । जिसमे 6 लाख से अधिक बन्दी भाई लाभांवित होंगे । इस दैवीय कार्य मे साध्वी रेखा बहन , लिंगा महिला समिति की अध्यक्ष ललिता घोंघे ,प्रीति सोनोरे ,सुधा ताम्रकार ,विमल शेरके ,रुपाली इंगले,मीना गोदवानी ,सुधा राउत ,कांता लोखंडे ,दीपा डोडानी,सोना चुग्लानी मुख्य रूप से उपस्थित रही ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,खजरीं आश्रम के संचालक जय राम भाई ,गुरुकुल के प्रभारी सोमनाथ पवार , ऋषि प्रसाद साहित्य संभाग प्रभारी तुकाराम भाई ,अश्विनी गोदवानी ,सुभाष इंगले आदि ने सेवाए दी । समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने जिला जेल अधीक्षक प्रतीक जैन और समस्त जेल स्टाप का आभार व्यस्त किया ।उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें