मप्र के शिक्षा मंत्री ने गुरुकुल के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत 

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा :श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित विश्व प्रसिद्ध संत श्री आशाराम जी गुरुकुल के विद्यार्थियों को मप्र सरकार के परिवहन एव शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पुरुस्कृत किया । यह सम्मान 15 अगस्त को स्थानीय परेड ग्राउंड में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम के एवज में प्रदान किया । जिसमें लगभग 120 विद्यार्थी सम्मिलित थे । मप्र शासन के मंत्री जी के साथ जिले के लोकप्रिय सांसद विवेक ( बंटी ) साहू ,जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव , नगर निगम महापौर विकम्र आहाके ,जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण ,जिला पुलिसअधीक्षक अजय पांडे के अलावा हजारों स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे । पुरुस्कार प्राप्त करते समय गुरुकुल के सोमनाथ पवार ,प्राचार्या श्रीमति पूजा आम्रवंशी ,प्रेरणा पाठक ,नीलम सुलखिया,नेहा दुबे ,गीता गुप्ता ,कुमारी शिवानी ,मोहन वर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । उधर गुरुकुल में देश भर के 24 राज्यों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत प्रोत विभिन्न नाटकों का मंचन कर देशभक्ति और सनातन संस्कृति की महत्ता से मंत्रमुग्ध किया । यहाँ मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय योगा में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले भानुदास गोखे ,आरोग्यम अस्पताल के चेयरमैन एव वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक खंडेलवाल ,विवेकानंद समिति के अंशुल शुक्ला ,सुशील सिह परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे । सनद रहे यह गुरुकुल पूरे विश्व मे उच्च शिक्षा एव उत्तम संस्कार के लिए ख्याति प्राप्त है । यहाँ के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने समय समय पर अनेकों बार राष्ट्रीय एव अंतराष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है ।जिले की खुशी कुकरेजा ने केंद्रीय बोर्ड पाठ्यक्रम के टॉप 10 में स्थान बना कर देश भर पर प्रसंशा पाई थी । इस खुशी के अवसर पर गुरुकुल की दर्शना खट्टर ,खजरीं आश्रम के संचालक जय राम भाई ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन ,ऋषि प्रसाद साहित्य के संभाग प्रभारी तुकाराम भाई ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें