लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर एक प्रतिष्ठान के मैनेजर और मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार दूषित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय रोकने चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर निगम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज मंगलवार को कई प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की तथा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर एक प्रतिष्ठान के मैनेजर और मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नगर निगम दल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विजय नगर स्थित राज डेयरी का निरीक्षण किया तथा यहाँ से पनीर और घी के सैंपल लिए।उखरी तिराहा स्थित ई कॉमर्स प्लेटफार्म ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के औचक निरीक्षण के दौरान पूजा घी के नाम से घी के पैकेट विक्रय करते पाये जाने पर मैनेजर की उपस्थित में पूजा घी का सैंपल लिया गया तथा 16 किलो पूजा घी जप्त किया गया। इसके साथ ही यहां से शंका के आधार पर अमूल बटर का सैंपल भी लिया गया।इसी क्रम में दीनदयाल चौक स्थित बड़कुल स्वीट एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां पर अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थिति में भोजन एवं मिठाइयों का निर्माण करना पाया गया। डीप फ्रीजर में बहुत गंदा फफूंद लगा हुआ पाया गया जिसके अंदर सड़े हुए मोमोज लगभग 100 पीस तथा लगभग 5 किलो शेजवान चटनी रखे पाये गये। इनके सैंपल लेकर शेष सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर नगर निगम मजिस्ट्रेट ने पर बड़कुल स्वीट एन्ड रेस्टोरेंट प्रतिष्ठान के मैनेजर एवं मालिक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार नगर निगम मजिस्ट्रेट द्वारा राज डेयरी पर 3 हजार रूपये का जुर्माना एवं बड़कुल स्वीट्स रेस्टोरेंट में 10 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जांच हेतु लिए गए सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें