विद्यार्थियों ओर ग्रामीणों ने कीचड़ से दलदल मे तब्दील मार्ग मे रोपाई कर जताया विरोध

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – देश आजादी का 80 वां अमृत महोत्सव मना रहा है!गाँवो की तकदीर व तस्वीर दोनों बदले इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है!लेकिन धरातल मे उन योजनाओं को मूर्तरूप नहीं दिया जा रहा है!ताज़ा मामला बहोरीबंद विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंहुडी (बाकल )का सामने आया!जहाँ देश के भविष्य कहें जाने वाले विद्यार्थियों को बरसात मे दलदल मे तब्दील मार्ग से कीचड़ से लथपथ होकर पढ़ाई करने स्कूल जाना पड़ रहा है!इस दुर्दशा से परेशान विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने सोमवार को कीचड़ से लथपथ मार्ग मे धान रोपाई कर प्रशासन -शासन का विरोध जताया!विद्यार्थियों ओर ग्रामीणों ने रोपाई कर कलेक्टर साहब से मांग कि यहाँ भी आकर उक्त मार्ग के हाल देखे, जिससे विकास की हकीकत देखने को मिले!15 वर्ष से छात्र-छात्राओं और शिक्षक और ग्रामीण सहित 1 किलोमीटर सड़क की मांग करती आ रही है लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है! ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मार्ग को लेकर स्कूली बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं सरकार ने उन्हें साइकिल दी है लेकिन साइकिल से जाते हैं तो साइकिल में फिसल कर बच्चों की ड्रेस गंदी हो जाती है और कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिस कारण पैदल जाते हैं लेकिन घुटनों से कीचड़ होने के बाद कुछ बच्चे स्कूल जाने से कतराते हैं बच्चों ने कहा कि यदि ऐसा ही हाल रहा तो हम स्कूल जाना ही बंद कर देंगे!समस्या को लेकर हम ग्रामीण और शिक्षकों ने शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया है और पंचायत से लेकर कलेक्टर तक को आवेदन दिया गया लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हुआ है! वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यदि चार दिन के अंदर समस्या का निराकरण नहीं होता है तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे!1 किलोमीटर का सड़क उचित मूल्य की दुकान से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल तक जाता है जो कि कीचड़ से सना हुआ है इस मार्ग से 24 घंटे आवागमन होता है!मामले को लेकर बहोरीबंद एसडीएम प्रदीप मिश्रा का कहना है कि सड़क मार्ग किस विभाग में आती है इसकी जानकारी लेते हैं और उसमें अभी फिलहाल मोरम डलवाए देते हैं ताकि बच्चों को कोई समस्या ना हो बच्चे देश का भविष्य है मामले को तीन से चार दिन के अंदर निदान करवाया जायेगा!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें