सिहोरा में श्रावण मास के तीसरे सोमवार निकली भव्य ऐतिहासिक विशाल कांवड यात्रा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा :श्रावण मास के तीसरे सोमवार को निकली भव्य ऐतिहासिक एंव विशाल कांवड यात्रा में बाबा भोलेनाथ माता पार्वती के पीछे चल रहे कांवडियों के हर हर महादेव के जयघोष से सिहोरा खितौला का कोना कोना गुंजयमान हो गया। चहुंओर श्रद्धा और भक्ति के अजब गजब नजारे देखने को मिले जो बता रहे थे की भगवान शंकर के प्रति लोगो में कितनी गहरी आस्था है।और इसी का परिणाम है की हर कोई स्वामेव ही इस भक्ति के रंग में खुद को रंगने के लिए सुबह से ही कांवड यात्रा में शामिल होने नृसिंह मंदिर हिरन नदी घाट पहुच गया।यात्रा में रंगबिरंगे परिधानों में शामिल महिलाओं,बालिकाओं युवकों, पुरुषों का उत्साह देखते ही बन रहा था।दर्जनों ऐसी कांवड थी जो भक्तों ने बडे ही शानदार ढंग से स्वयं तैयार की थी । इस बार की यात्रा में एक खास नजारा देखने को मिला की दर्जनों लोग कांवड़ के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लेकर चल रहे थे और भोलेनाथ के साथ साथ भारत माता कि जय के नारे लगाते आगे हुए बढ़ रहे थे। आज दिनभर बाबाताल भक्ति के रंग में रंगा नजर आया जहां पर स्थापित किए गए भगवान पशुपतिनाथ ज्योतिलिंग के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज नागपंचमी होने पर भक्तों ने भोलेनाथ को दूध से भी अभिषेक किया।

यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा

नगर उपनगर की भव्य कांवड यात्रा का जहां पूरे मार्ग में अनेक खाद्य सामग्रियों का वितरण करने के साथ ही सिहोरा खितौला वासियों ने यात्रा पर अपने घरों प्रतिष्ठानों के अलावा पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा कर भक्ति का अनूठा नजारा प्रस्तुत किया। यात्रा में रथ पर सवार भगवान शंकर एंव माता पार्वती,सिद्धन धाम लोढा पहाड के संत श्री सीताशरण जू महाराज ने भी भक्तों को आशिर्वाद प्रदान किया कांवड में जल भरकर चल रहे कांवडियों ने अनुशासन के साथ एक एक करके शिव मंदिर में प्रवेश किया।

सिहोरा खितौला के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा

खितौला नृसिंह मंदिर हिरन नदी घाट से कांवड में जल भरकर प्रारंभ हुई कांवड यात्रा रेलवे फाटक,खितौला बाजार,खितौला तिराहा,पेट्रोल पंप तिराहा,बाबाताल,हरदौल मंदिर,मैना कुआं,महावीर चौक,कालभैरव चौक,झंडा बाजार से पुराना स्टेट बैंक चौराहा,पुराना बस स्टैंड से होकर निकली इसमें शामिल कांवडियों ने शिवमंदिर बाबाताल पहुचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

*शिवमंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण

शिवमंदिर बाबाताल में चौथे सोमवार को भी ब्राह्मण समाज सिहोरा के तत्वावधान में सभी वर्ग के लोगों ने सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया तथा उनका अभिषेक पूजन कर हिरन नदी में विधिवत विर्सजन किया गया।

*पशुपति नाथ ज्योतिर्लिंग का भी अभिषेक*

बाबाताल में सावन सोमवार को इस वर्ष भी भक्त संजू दुबे एंव उनकी टीम द्वारा नेपाल में स्थित भगवान पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक अभिषेक कराया यह आयोजन दोपहर 3 बजे से प्रारम्भ होकर शाम तक चलता रहा।

*नाग पंचमी और श्रावण सोमवार का दुर्लभ संयोग*

नरसिंह टेकरी के महंत श्री गोविंद दास जी महाराज के संरक्षण में पुजारी श्री बांके बिहारी दास जी महाराज एवम् वैदिक आचार्यों के द्वारा नित्य प्रति चलने वाला यह वैदिक अनुष्ठान के साथ नागपंचमी और श्रावण सोमवार के अति दुर्लभ संयोग पर भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया इस अवसर पर प्रेमनारायण तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, राजा दुबे, सुभाष अग्रवाल, लालू, कुलदीप, प्रवीण, संध्या, शुभा, ममता आदि भक्त गण उपस्थित रहे।

*ग्रामीण क्षेत्र भी रहे शिवमय*

भोले बाबा की झांकी के साथ भव्य कांवड़ यात्रा
ग्राम कुम्हीं सतधारा में पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लगातार चौथी बार आस्था और विश्वास के साथ भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सभी अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु पूर्ण भक्तिभाव से पैदल कांवड़ लेकर बैंड बाजे के साथ ग्राम के श्री हनुमान टेकरी परिसर से प्रारंभ करके झंडाबाजार चौक ..राम मंदिर .. शारदा मढ़िया.. बस स्टैंड होते हुए नदी किनारे स्थित अति प्राचीन भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जाकर श्रद्धा रूपी जल से अभिषेक ..पूजन आरती की गई। साथ ही भव्य विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस कांवड़ यात्रा में बच्चे.. महिलाएं.. बुजुर्ग आदि सभी ने बढ़ चढ़ कर अपने इष्ट देव के प्रति श्रद्धा दिखाई।इस यात्रा में आकर्षण का केंद्र भगवान भोले नाथ की महाकाल स्वरूप में झांकी रही है..जिसे ग्रामवासियों के साथ साथ बाहर से आए हुए ग्रामीण जनों ने जमकर तारीफ की।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें