पनागर में जुए के फड़ में छापा,14 जुआडी गिरफ्तार,फड़बाज फ़रार, 85 हजार रूपये,2 स्विफ्ट कार जप्त

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर: पुलिस ने जुआफड़ में कार्यवाही करते हुए 14 जुआडी गिरफ्तार किये हैं वहीँ मौके का फायदा उठाकर फड़बाज फ़रार हो गया।पकड़े गए जुआड़ियों के कब्जे से नगद 85 हजार रूपये और 2 स्विफ्ट कार जप्त की गई है।

यह है मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय  को दिनॉक 9-8-2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थाना पनागर अंतर्गत ग्राम परियट में अजीज उर्फ बबलू खान के प्लाट कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं।पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय  द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह को सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल  राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीक करायी गयी। सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रामपुर उनि महेन्द्र जाटव, चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक गनपत मसकोले तथा थाना पनागर एवं पुलिस लाईन के बल के साथ योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई जहॉ अजीज उर्फ्र बबलू खान के मकान के समाने बरा मोहल्ला परियट में कुछ जुआडी ताश पत्तों पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुये दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ पर सभी ने अपने नाम क्रमशः रवि जैन उम्र 47 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला सराफा कोतवाली, अतुल चौरसिया उम्र 38 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड पनागर सलमान गोहर उम्र 28 वर्ष निवासी रद्दी चौकी गोहलपुर, राजा अहिरवार उम्र 29 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर माढोताल, बालचंद जैन उम्र 58 वर्ष निवासी जैन मंदिर कोतवाली, ओमेश्वर मेहरे उम्र 47 वर्ष निवासी नगना पौडी माढोताल, समीर आरिफ उम्र 42 वर्ष निवासी चार खम्बा चौराहा गोहलपुर, मोह. आरिफ उम्र 36 वर्ष निवासी आनंद नगर आगा चौक हनुमानताल, जितेन्द्र पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कालोनी दमोहनाका कोतवाली, अभिषेक अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी शंकर नगर करमेता माढोताल , प्रवीण चौरे उम्र 29 वर्ष निवासी शिव नगर कोतवाली, प्रदीप शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड पनागर, अनिल यादव उर्फ अन्नू उम्र 28 वर्ष निवासी शंकर नगर करमेता माढोताल, मोन्टी कोष्टा उम्र 22 वर्ष निवासी मालगुजार परिसर अमखेरा गोहलपुर बताये। जुए के फड के सम्बंध में पूछताछ करने पर बताये कि कृष्णा यादव उर्फ छोटू नाल काटते हुये जुआ खिलवाता है जिसके कहने पर सभी जुआ खेल रहे थे। साथ में जुआ खेल रहे निखिल यादव एवं गोविंद यादव पुलिस आता देख भाग गये है।
जुआडियों के पास एवं फड़ से नगद 85 हजार एवं ताश के पत्ते तथा घटना स्थल पर खडी 2 बिना नम्बर की शिफ्ट कार जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये फरार जुआडियों तथा नाल काटने वाले फड़बाज की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका: जुआडियों को पकडने में थाना प्रभारी पनागर डीएसपी  विपिन बिहारी सिंह, उप निरीक्षक दिनेश गौतम, चौकी प्रभारी रामपुर उनि महेन्द्र जाटव, चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक गनपत मसकोले, थाना पनागर के प्रधान आरक्षक रामराज राठौर, अजीत पटेल, राघवेन्द्र पटेल, आरक्षक मुकेश शुक्ला, शत्रुघन यादव, दिलीप गुप्ता चालक प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश पाण्डे, तथा थाना संजीवनी नगर के आरक्षक, रजनीश यादव, नितिन, भोला तथा पुलिस लाईन की टीम आरक्षक कन्हैयालाल, महेश, राजकुमार, सृजन खरते, विवेक पाण्डे, सागर कौरव, कृष्णकांत कौरव, गोरव प्रताप सिंह, विनेश जमरे, प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें