सिहोरा संदीपनी विद्यालय भवन स्थांनातरित करने की इतनी हड़बड़ाहट क्यों साहब ?

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा:पूर्णता से पहले सिहोरा के संदीपनी विद्यालय भवन को स्थांनातरित करने की जल्दबाजी पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।अभिभावकों और नगर के जागरूक नागरिकों का कहना है की जब संदीपनी विद्यालय भवन की नई बिल्डिंग पूरी तरह बनकर अभी तैयार भी नहीँ हुई है तो सिहोरा संदीपनी विद्यालय को खितौला में स्थांनातरित करने की इतनी हड़बड़ाहट क्यों है ?

क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू

सिहोरा स्थित संदीपनी विद्यालय भवन के पूर्ण रूप से तैयार होने से पहले ही नये भवन में विद्यालय शिफ्ट करने की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि भवन का समस्त निर्माण कार्य,विद्युत व्यवस्था,पेयजल,शौचालय,सुरक्षा संबंधी कार्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी नहीं हुई हैं निर्माण कार्य जारी है ऐसे में विद्यालय शिफ्ट करने से न केवल छात्र छात्राओं के दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा है वरन परिवहन सेवा के अभाव में बीच सत्र में बसाहट से लगभग 5 कि.मी. दूर निर्माणाधीन नये भवन में विद्यालय आने जाने में भी छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी शासकीय भवन का लोकार्पण तभी किया जाना चाहिए जब वह पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार हो और संबंधित विभाग द्वारा सभी आवश्यक मानकों के अनुरूप पूर्ण घोषित कर दिया गया हो। अनेक अभिभावकों ने बताया की पूर्ण किए बिना लोकार्पण एंव वाहन व्यवस्था बिना विद्यालय
प्रारम्भ किया जाता है तो वे अपने बच्चों को वहां पर आगे पढ़ाने के संबध में विचार करेंगे।

प्रशासन का दवाव या साजिश?

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से 12वीं कक्षा तक एक ही परिसर में विद्यालय संचालित करने वर्ष 2025 में लगभग 30 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त बहुमंजिला भवन की आधार शिला रखी गई थी । मन्द गति से चल रहे निर्माण कार्य के चलते लगभग 32 कक्ष वाला ए ब्लाक का कार्य पूर्णता की ओर है।संदिपनी विद्यालय को अपूर्ण भवन में शिफ्ट करने प्रशासन के भारी दबाव के चलते वर्क एजेंसी केवल एक ब्लाक हैण्ड ओवर करने की युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है।बताया तो यह भी जा रहा चार पांच दिनों में भवन के एक ब्लाक को हैण्ड ओवर कर दिया जायेगा। आखिर प्रशासन बच्चों की परेशानी को समझें बिना अपूर्ण भवन में शिफ्ट करने में क्यों जल्दबाजी दिखा रहा ? यह समझ से परे है।

फर्नीचर का नहीं है अता पता

वहीं यदि वर्क एजेंसी एक ब्लाक को हैण्ड ओवर कर भी देती है तो क्या बगैर फर्नीचर के ही विद्यालय शिफ्ट कर दिया जायेगा।या फिर यदि पुराने विद्यालय का फर्नीचर उपयोग में लाया जाता है तो शिफ्टिंग के दौरान होने वाली अव्यवस्था का जिम्मेदार कोन होगा ?

छात्र छात्राओं की घट रही है दर्ज संख्या

बताया जाता है की शिक्षा जगत की महत्वाकांक्षी संदिपनी विद्यालय के भवन हेतू चयनित भूमी की नगर से दूरी के चलते दर्ज संख्या में गिरावट आ रही है।अनेक अभिभावकों का कहना है की पहले शासन ने परिवहन सुविधा का आश्वाशन दिया था जिसके चलते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की गई लेकिन बिना परिवहन सुविधा के इतनी दूर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने भेजना अथवा लेने वा छोड़ने जाना में परेशानी का सामना करना पडे़गा। अभिभावकों का मानना है कि अधूरे भवन का बगैर लोकार्पण के विद्यालय शिफ्ट करने से छात्रों, एवं आम नागरिकों के बीच गलत संदेश जाएगा।क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि यदि निर्माण कार्य अभी शेष है, तो पहले उसे गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। इसके बाद ही भवन का विधिवत निरीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लोकार्पण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।फिलहाल इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हायर सेकेण्डरी शाला विहीन होने से अभिभावक तनाव में

विदित हो सिहोरा नगर में संचालित एक मात्र शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय पं.विष्णु दत्त हायर सेकेण्डरी स्कूल की स्थापना सन् 1908 में हुई थी जहां कला,गणित विज्ञान,संकाय की 12 तक की कक्षा संचालित होती है सन 2022 में सी एम राइज फिर संदिपनी में प्रोन्नत होने से नगर को सौगात तो मिली किन्तु सौगात ने नगर को हायर सेकेण्डरी शाला विहीन कर दिया। नगर के तथाकथित कर्णधारों ने सौगात की वाहवाही तो लूटी लेकिन नगर ने क्या खोया इस पर चिन्तन करने की जरुरत किसी ने नहीं समझी।अब संदिपनी विद्यालय के शिफ्ट होने पर अभिभावकों की चिंता बढ़ने लगी।बीच सत्र में किसी निजी शैक्षणिक संस्था में प्रवेश करा नहीं सकते मजबुरी में स्वंय के व्यय पर छात्र छात्राओं को परिवहन करना पड़ेगा।पवन यादव, दीपक बर्मन ,राजेश चक्रवर्ती,संतोष वर्मा सहित अन्य अभिभावकों ने मांग की है कि नगर की पूर्व माध्यमिक शाला को हायर सेकेण्डरी शाला में उन्नयन किया जाये ताकी छात्रों के पास संदीपनी अथवा बी डी हाई में शिक्षा ग्रहण का विकल्प वना रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें