गोसलपुर में नहर के समीप मिला नवजात शिशु

जबलपुर:जन्म छिपाने के उद्देश्य से नवजात बालिका को असुरक्षित हालत में छोड़ने वाले अज्ञात के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गोसलपुर में आज दिनंाक 3-8-26 को रानीताल गोसलपुर छोटी नहर के पास एक नवजात शिशु के पडे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मोहित राय उम्र 23 वषर् निवासी रानीताल गोसलपुर ने बताया कि आज सुबह लगभग 8-30 बजे वह खेत जा रहा था छोटी नहर के पास से देखा एक सफेद कपड़े में एक नवजात शिशु पड़ा दिखा आसपास देखा कोई नहीं था उसने आवाज लगाई लेकिन आसपास कोई नहीं था कुछ देर में आसपास के लोगों व कोटवार दीपचंद राय को बुलाया।
किसी अज्ञात द्वारा नवजात शिशु बालिका को असुरक्षित हालत में छोड़ दिया गया था, एम्बुलेंस बुलवाकर नवजात बालिका को उपचार हेतु मेडिकल काॅलेज भिजवाते हुये अज्ञात महिला द्वारा नवजात शिशु बालिका को जन्म देकर जन्म छिपाने के उद्देश्य से असुरक्षित हालत में छोड़ देना पाये जाने पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 93 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















