शिवमंदिर में लगा शिव भक्तों का तांता,पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया अभिषेक

जबलपुर/सिहोरा :श्रावण मास के पहले सोमवार को सिहोरा खितौला के शिवालयों में जहां भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया वहीं शिवमंदिर बाबाताल में सुबह से लेकर शाम तक हर हर महादेव ओम नमः शिवाय की गूंज होती रही तथा भक्तों का तांता लगा रहा। अनेक भक्तों ने उपवास रखकर घर घर में ही शिव शंकर का पूजन अर्चन किया। सिहोरा खितौला के आधा दर्जन से अधिक शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जाकर दर्शन किए एंव अभिषेक किया। नरसिंह मंदिर खितौला में भी महंत गोविंद दास जी महाराज,पुजारी श्री बांके बिहारी दास सहित अनेक भक्तों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।

*नरसिंह टेकरी में धूम धाम से हुआ रुद्राभिषेक*
प्राचीन सिद्ध स्थान श्री नरसिंह टेकरी में भक्तों की उपस्तिथि में पूरे सावन नित्य प्रति चलने वाला रुद्राभिषेक सोमवार को भी भारी जान समुदाय के बीच संपन्न हुआ। पुराणों में वर्णित किया गया है कि देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु सायन में चले जाते हैं और पृथ्वी का भर भगवान शिव जी को सौप देते हैं आषाढ़ के बाद सावन आता है भगवान शिव जी की आराधना का महीना माना गया हैं भक्त लोग भगवान शिव जी की आराधना, उपासना, ध्यान, अभिषेक करते है भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर मनोबंछित फल प्रदान करते हैं श्री नरसिंह टेकरी में चलने वाला वैदिक आचार्यों के द्वारा रुद्राभिषेक नित्य प्रति प्रातः 06: 15बजे से महंत श्री गोविंद दास जी महाराज के संरक्षण में पुजारी बांकें बिहारी दास , लखन पांडे, प्रेमनारायण तिवारी, राजा दुबे, जित्तू शुक्ला, ब्रजेंद्र शुक्ला, अश्वनी उपाध्याय, सुभाष अग्रवाल, कुलदीप, लालू, प्रवीण, आदर्श, अभिषेक, आदि समस्त भक्तों की उपस्तिथि रही
*भक्तों ने बनाये पार्थिव शिवलिंग*
अति प्राचीन शिवमंदिर बाबाताल में ब्राह्मण समाज सिहोरा के तत्वावधान में पहले सोमवार को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्ग के महिला,पुरुषों बच्चों,युवतियों आदि ने एकत्र होकर दर्जनों कोपरों में हजारो शिवलिंग का निर्माण कर पूर्ण विधी विधान से उनका अभिषेक पूजन अर्चन कर हिरन नदी मझंगवा घाट में विर्सजन किया । आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मण समाज के संरक्षक अश्वनी कुमार पाठक,जय प्रकाश दुबे,नंदकिशोर परोहा,अध्यक्ष राकेश पाठक,महामंत्री प्रवीण कुररिया,सुरेन्द्र तिवारी,नरेन्द्र त्रिपाठी,राजकिशोर तिवारी,संजू दुबे,प्रमोद बर्मन सहित अनेक भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















