सिहोरा नगर परिषद के भाजपा पार्षद ने जल प्रदाय के प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

सिहोरा: नगर परिषद सिहोरा के भाजपा पार्षद ने जल प्रदाय के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है,आपको बता दें की नगर पालिका परिषद सिहोरा के भाजपा पार्षद पी आई सी जल प्रदाय के प्रभारी द्वारा गत दिवस मुख्य नगर पालिका अधिकारी को त्यागपत्र सोपने से नगर पालिका सहित नगर में हड़कम्प की स्थिती निर्मित हो गई।पी आई सी के प्रभारी द्वारा त्यागपत्र सोपने से नगर में चर्चा का बाजार गर्म है लोगों का कहना है की जब नगर सरकार के सत्ताधारी दल को त्यागपत्र सोपना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिती का क्या हाल होगा।
नगर पालिका की कार्यप्रणाली एंव मनमानी का आरोप
पार्षद शारदा बर्मन वार्ड नं.18 के निर्वाचित पार्षद हैं तथा प्रसिडेन्ट इन कोंसिल में जल प्रदाय के प्रभारी है।श्री बर्मन ने बताया की नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी निर्वाचित सदस्यों की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं एंव किसी भी कार्य,व्यय की जानकारी उपलब्ध नहीं कराते है। अनेक बार मांगने पर भी जानकारी उपलब्ध न कराने पर गत 25 मई को आर टी आई लगाकर जलप्रदाय शाखा में वर्ष 2023 से वर्ष 2026 तक जलप्रदाय में कितनी सामग्री क्रय की गई है उनकी समस्त क्रय नस्तियों की, बिल बाऊचरों की, प्राप्त कोटशनों की, एवं भुगतान किये गये बिलों की सत्यप्रतिलिपि ।जलप्रदाय के बिलों के भुगतान किसकी अनुशंसा पर किये गये है उनकी अनुशंसा पत्रों की सत्यप्रतिलिपि ।पी.आई.सी. में पास वाटर कूलर का विषय एवं किये गये निर्णय की सत्यप्रतिलिपि, साथ ही वार्ड क्रमांक 18 में जो भी मरम्मत कार्य श्री गौरव चौधरी उपयंत्री के निर्देशन में किया गया है उसकी भी जानकारी मेरे द्वारा चाही गई थी, किन्तु आज दिनांक तक उक्त के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मुझे प्रदाय नहीं की गई है। निकाय के इस प्रकार के रवैये से मै असहमत हूँ। जिस कारण दुखी होकर मै जलप्रदाय शाखा के प्रभारी पद से त्यागपत्र दे रहा हूँ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















