समिति ने सांसद विवेक ( बंटी ) साहू का अभिनन्दन किया

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा: गत दिवस जिले के लोकप्रिय सांसद विवेक ( बंटी ) साहू द्वारा जिले की खुशहाली , तरक्की और विकास हेतु धार्मिक पैदल यात्रा ( मैहर ) का आयोजन किया था जो 1 जुलाई को छिंदवाड़ा से प्रारंभ होकर 14 जुलाई को समाप्त हुई थी । सांसद के इस धार्मिक आयोजन कि सभी ने सराहना की । बहुत से धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी इसमें शिरकत की । श्री योग वेदांत सेवा के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई और मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने सांसद जी का सिवनी समिति ,जबलपुर समिति ,सिहोरा समिति ,कटनी समिति से जगह जगह भव्य स्वागत करवाया साथ ही निर्दोष संत श्री आशाराम जी बापू की सम्मान सहित रिहाई के लिए जगह – जगह ज्ञापन भी दिये । संभाग स्तर की सभी समितियों ने सांसद महोदय जी से निवेदन किया कि पूज्य बापूजी पर आरोपित तथाकथित झूठा प्रकरण लोकसभा में जरूर उठायें । जिस पर सांसद जी ने सभी समितियों के प्रमुखों को स्वीकृति प्रदान की है। ऐतिहासिक पैदल धार्मिक यात्रा के समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुँचकर उन्हें श्री फल ,शाल ,और पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनन्दन किया । इस अवसर पर समिति के पी आर शेरके ,एम आर पराडकर ,सुभाष इंगले ,शम्भुदयाल साहू ,सुभाष सतीजा ,गेंदराव कराडे , तिलक सिंह पन्द्राम ,गोवर्धन मालवीय ,कैलाश राउत ,नारायण ताम्रकार ,अशोक कराडे ,बबलू माहोरे ,भूपेश पहाड़े, सिहोरा समिति के राकेश भाई,सरिता रजक ,राजेश साहू कटनी समिति के संरक्षक दादा श्री किशन चंद चेलानी ,समिति अध्यक्ष सतीश रूपवानी ,दीपेश होतवानी ,महिला समिति से विमल शेरके ,डॉ. मीरा पराडकर ,योगिता पराडकर,छाया परसाई , करुणेश पाल,शकुंतला कराडे निर्मिला पटेल ,सुधा ताम्रकार ,रुपाली इंगले ,ज्योति कराडे ने भी सांसद जी का आभार व्यक्त किया । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें