दलदल बनी सड़क,रोड़ में चलना दूभर,तीन वार्डो की नाली चोक,पनप रहीं बीमारियां

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा ;बरसात के पहले ग्राम पंचायत ने कच्ची सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जिसके चलते ग्रामीण आज परेसान हैं और सड़क आज दलदल में तब्दील हो चुकी है।मजबूरी में ग्रामीण इसी दलदल से आते जाते हैं,इतना ही नहीं आरोप तो यह भी है की ग्राम के तीन वार्डो की नाली कई महीनों से सफाई के अभाव में चोक पड़ी हैं,लेकिन सुनने वाला कोई नहीँ है।मामला सिहोरा जनपद की ग्राम पंचायत फ़नवानी का है नाम न बताने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया की ग्राम जाने के लिए एक कच्ची सड़क बनवाई गई थी जो कि मरम्मत के अभाव में आज दलदल में तब्दील हो गई है,

नालियां चोक पनप रहीं बीमारियां

तो वहीँ सरकार के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रही ग्राम पंचायत फ़नवानी द्वारा ग्राम के वार्ड नंबर 3 ,4 और 5 में स्तिथ नालियों की सफाई कई महीनों से नहीं करवाई गई,जिसके कारण नालिया चोक हो गई है इतना ही इन नालियों की गंदगी में पनप रहे मच्छरों से ग्राम में बीमारियों का खतरा बना हुआ है।लोगों का आरोप है की यह सब जानते हुए भी ग्राम के जनप्रतिनिधि और पंचायत कर्मी कुम्भकर्णी नींद में सो रहे हैं।

इनका कहना हैं, नालियों की सफाई करवा दी जाएगी, साथ ही कच्ची सड़क के लिए सीसी सड़क के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

सचिव जय कुमार पटेल ,ग्राम पंचायत फ़नवानी

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें